जीएसटी दरों में कमी का लाभ आम उपभोक्ताओं तक पहुंचाए व्यापारी वर्ग – स्वदेशी अपनाने और वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने का आह्वान

जीएसटी दरों में कमी का लाभ आम उपभोक्ताओं तक पहुंचाए व्यापारी वर्ग – स्वदेशी अपनाने और वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने का आह्वान

नरेश गुनानी 

24 सितम्बर 2025,
जयपुर।
बालोतरा जिला प्रभारी एवं पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरें कम कर आमजन को बड़ी राहत दी है। उन्होंने व्यापारी वर्ग से अपील की कि जीएसटी दरों में कमी का लाभ तुरंत ही आम उपभोक्ताओं तक पहुंचाएं, ताकि रोजमर्रा की वस्तुएं और सेवाएं सस्ती होने से आमजन को बचत का सीधा फायदा मिल सके। यह बचत उन्हें अपने बच्चों की शिक्षा, भविष्य और निवेश में अधिक खर्च करने का अवसर देगी।

कुमावत बुधवार को बालोतरा जिले में व्यापारिक संगठनों के साथ आयोजित जीएसटी बचत उत्सव के तहत चर्चा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जीएसटी की दरों में कमी कर आमजन को आर्थिक बचत का तोहफा दिया है। व्यापारी वर्ग की यह प्राथमिक जिम्मेदारी है कि नई दरों का लाभ आज से ही अंतिम उपभोक्ता तक पहुंचाया जाए। साथ ही उन्होंने सभी को संकल्प दिलाया कि स्वदेशी को बढ़ावा देते हुए राष्ट्र को प्रथम मानकर स्थानीय वस्तुओं का उपयोग करें।

किसान आयोग के अध्यक्ष सी. आर. चौधरी ने कहा कि देश ने हाल ही में कई चुनौतियों का सामना किया है और सरकार को इंफ्रास्ट्रक्चर विकास एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए करों के माध्यम से राजस्व की जरूरत होती है। विधायक हमीर सिंह ने कहा कि हमें अपनी जरूरत की वस्तुएं दूसरे देशों से आयात करने के बजाय देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि पुराने स्टॉक की वस्तुओं को भी नई जीएसटी दरों के अनुसार बेचें ताकि उपभोक्ताओं को इस महत्वपूर्ण फैसले का पूरा लाभ मिल सके।

बैठक में बालोतरा जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव, स्थानीय जनप्रतिनिधि और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एथेंस में आईआईएएस शासन सूचकांक का अनावरण: 164 देशों के सुशासन का होगा वैश्विक आकलन

एथेंस/ गौरव कोचर/राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट...

राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों की ओर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री से महत्वपूर्ण भेंट

नई दिल्ली/ सुनील शर्मा/राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...