जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने किया झंडारोहण

जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने किया झंडारोहण

By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
अगस्त 15,2025

जयपुर, 15 अगस्त 2025 — स्वाधीनता दिवस के अवसर पर जयपुर के चौगान स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने झंडारोहण किया, परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।

ध्वजारोहण के बाद डॉ. बैरवा ने सभी को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) विनीता सिंह ने राज्यपाल का संदेश वाचन किया। इसके बाद स्कूली विद्यार्थियों ने शारीरिक व्यायाम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पुलिस बैंड की देशभक्ति धुनों ने माहौल को देशप्रेम से भर दिया।

Photo credit Telegraph Times

कार्यक्रम में कला, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। वीरांगनाओं को भी विशेष सम्मान दिया गया।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, लोकसभा सांसद मंजू शर्मा, नगर निगम जयपुर हैरिटेज की मेयर कुसुम यादव, जिला प्रमुख रमा देवी चौपड़ा, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुन्द आचार्य सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एथेंस में आईआईएएस शासन सूचकांक का अनावरण: 164 देशों के सुशासन का होगा वैश्विक आकलन

एथेंस/ गौरव कोचर/राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट...

राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों की ओर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री से महत्वपूर्ण भेंट

नई दिल्ली/ सुनील शर्मा/राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...