जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व व मालवीय नगर पुलिस की जुआरियों के खिलाफ संयुक्त बड़ी कार्रवाई
गौरव कोचर
जयपुर, 07 अक्टूबर। पुलिस थाना मालवीय नगर इलाके में जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व और थाना मालवीय नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते और कुल 1,21,000 रुपये की नकद राशि जब्त की गई।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन (IPS) ने बताया कि जयपुर पूर्व जिले के सभी थानाधिकारियों को लोकल एक्ट और स्पेशल एक्ट के तहत अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में मालवीय नगर क्षेत्र के मॉडल टाउन इलाके में अवैध रूप से जुआ खेले जाने की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व आशाराम चौधरी (RPS) के सुपरविजन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर आदित्य पुनिया (RPS) के निर्देशन में संयुक्त टीम गठित की गई।
संयुक्त टीम ने मॉडल टाउन क्षेत्र में एक मकान के पास दबिश देकर चार व्यक्तियों को ताश के पत्तों से जुआ खेलते गिरफ्तार किया —
- अनीश बैराठी पुत्र कृष्ण मोहन बैराठी, निवासी टैगोर नगर, हिरानगर, वैशाली नगर, जयपुर।
- जयसिंह मंगलम पुत्र सुरेश चंद, निवासी नदिया मोहल्ला, कोतवाली थाना क्षेत्र, जयपुर।
- गिर्राज शर्मा पुत्र जगदीश नारायण, निवासी रावण टीबा की ढाणी, गौनेर, शिवदासपुरा थाना क्षेत्र, जयपुर दक्षिण।
- रामलाल मीणा पुत्र भगवान सहाय, निवासी गणेश विहार, मॉडल टाउन, जगतपुरा, जयपुर।
गिरफ्तार आरोपियों से ताश के पत्ते और 1,21,000 रुपये नकद जब्त किए गए। उनके खिलाफ पुलिस थाना मालवीय नगर में मुकदमा संख्या 328/25 धारा 13 आरपीजीओ में दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम:
बन्ना लाल, छीतरमल, अविनाश, रणवीर सिंह, तुलसीराम, हरूराम, धर्मेन्द्र, उदय सिंह, देवेन्द्र, विजय सिंह, नीरज, पवन, हेमन्त, जितेन्द्र सिंह, रामखिलाड़ी, ओमप्रकाश, सुभाष।