जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व की ऑपरेशन ‘आग’ के तहत संयुक्त बड़ी कार्रवाई

जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व की ऑपरेशन ‘आग’ के तहत संयुक्त बड़ी कार्रवाई
│गौरव कोचर 
खोह नागोरियान में अवैध देशी कट्टा बरामद, आदर्श नगर में 78 ई-सिगरेट जब्त

जयपुर, 02 दिसम्बर 2025। जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व द्वारा ऑपरेशन ‘आग’ के तहत दो बड़ी कार्रवाइयाँ की गईं। पहली कार्रवाई अवैध हथियारों के खिलाफ खोह नागोरियान थाना क्षेत्र में तथा दूसरी कार्रवाई ई-सिगरेट की अवैध बिक्री के विरुद्ध आदर्शनगर क्षेत्र में की गई।

|फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

खोह नागोरियान थाना क्षेत्र में अवैध कट्टा बरामद

जिला विशेष टीम एवं थाना खोह नागोरियान पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी मेहराज खान (उम्र 29 वर्ष) निवासी जावेद विहार कॉलोनी, खोह नागोरियान को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 685/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह अवैध हथियार स्थानीय स्तर पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से लेकर आया था।

आदर्श नगर में ई-सिगरेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

ई-सिगरेट की अवैध बिक्री के खिलाफ सर्च अभियान के तहत थाना आदर्श नगर पुलिस ने मनोज हरवानी (उम्र 37 वर्ष) निवासी शंकर नगर को गिरफ्तार किया।
आरोपी पिंक स्क्वायर स्थित ‘HH Collection’ दुकान से ई-सिगरेट बेच रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों और फ्लेवर की कुल 78 ई-सिगरेट जब्त कीं।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 279/25, धारा 4/7 — इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम, 2019 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ई-सिगरेट के अवैध भंडारण और बिक्री को लेकर विस्तृत अनुसंधान जारी है।

कार्रवाई में शामिल टीमें

जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व:
तुलसीराम (हेड कांस्टेबल), रणवीर सिंह (हेड कांस्टेबल), हरूराम, देवेंद्र, नीरज, पवन।

थाना खोह नागोरियान टीम:
अमरसिंह (स.उ.नि.), अशोक, हरेन्द्र।

थाना आदर्श नगर टीम:
दिनेश कुमार, राकेश कुमार, राजेंद्र कुमार।

विशेष भूमिका:
छीतरमल (स.उ.नि.), अविनाश (हेड कांस्टेबल), धर्मेंद्र, विजय सिंह, जितेंद्र सिंह (चालक) — जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व की विशेष भूमिका रही।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...