जिला भीलवाड़ा के लूट मामले में वांछित 5,000 रुपये का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
गौरव कोचर •
जयपुर, 16 अक्टूबर 2025। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन में स्थायी वारंटियों, उद्घोषित अपराधियों और इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में 15 अक्टूबर को थानाधिकारी सवाई सिंह (पु.नि.) के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई कर एक वांछित इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया।
स्पेशल टीम को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस थाना रायला, जिला भीलवाड़ा के मुकदमा नंबर 52/2024, धारा 328, 412, 414, 34, 395 आईपीसी में वांछित अभियुक्त हेमन्त सिंह पुत्र रघुवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। इस अभियुक्त पर पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा द्वारा 5,000 रुपये का इनाम घोषित था।
कार्रवाई का विवरण
तलाश के दौरान कानि. बाबूलाल (नं. 9017) को मुखबिर खास से सूचना मिली कि फ्लैट नंबर 101, एम.के. रेजीडेंसी, गणेश नगर-22, गोकुलपुरा में उक्त इनामी अभियुक्त छिपा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए से मेल खाते व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम हेमन्त सिंह पुत्र रघुवीर सिंह, जाति राजपूत, उम्र 32 वर्ष, निवासी मकान नंबर 9, रतनी विहार, गोविंदपुरा, थाना करधनी, जयपुर बताया। वर्तमान में वह उक्त फ्लैट में किरायेदार के रूप में रह रहा था।
अभियुक्त को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
गठित टीम
चमन लाल, उप निरीक्षक; अजेन्द्र सिंह, हैड कानि. 9017; बाबूलाल, कानि. 9017 (अहम भूमिका); गजानन्द, कानि. 9581; राजकिरण, कानि. 10087; मुकेश गोरा, कानि. 11279, सभी थाना करधनी, जयपुर पश्चिम
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: हेमन्त सिंह पुत्र रघुवीर सिंह
जाति: राजपूत
उम्र: 32 वर्ष
निवासी पता: मकान नंबर 9, रतनी विहार, गोविंदपुरा, थाना करधनी, जयपुर
वर्तमान पता: फ्लैट नंबर 101, एम.के. रेजीडेंसी, गणेश नगर-22, गोकुलपुरा, थाना करधनी, जिला जयपुर
पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ जारी है और उसकी अन्य आपराधिक वारदातों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।