जिला परिषद परिसर में राजरसोई का शुभारंभ, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिला नया अवसर

जिला परिषद परिसर में राजरसोई का शुभारंभ, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिला नया अवसर

रिपोर्ट : लोकेंद्र सिंह शेखावत टेलीग्राफ टाइम्स 

जयपुर, 14 नवम्बर। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद, जयपुर एवं जिला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जिला परिषद परिसर में संचालित राजरसोई का उद्घाटन जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा ने फीता काटकर किया। यह रसोई राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में चलाया जा रहा एक सशक्त आजीविका मॉडल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा लोगों को स्वच्छ एवं गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध कराना है।

उद्घाटन अवसर पर राजीविका जिला परियोजना प्रबंधक अनुपमा सक्सेना ने बताया कि राजरसोई में ग्राहकों को उचित दरों पर स्वच्छ, पौष्टिक और घर जैसे स्वाद वाले चाय, नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसका संचालन पूरी तरह महिलाओं द्वारा किया जाएगा, जिससे समूह की सदस्याओं की आय में वृद्धि होने के साथ-साथ उनके उद्यमशील कौशल का भी विकास होगा।

कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम विनीता सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शेर सिंह लुहाड़िया और अतिरिक्त जिला कलेक्टर (चतुर्थ) अशीष कुमार उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिला परिषद के अनेक कार्मिक व राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी समारोह में शामिल हुईं।

राजरसोई की शुरुआत को स्थानीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, क्योंकि इससे न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी बल्कि आमजन को भी स्वच्छ और किफायती भोजन की सुविधा मिलेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related