जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बीएलओ का सम्मान किया

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बीएलओ का सम्मान किया

                            | रिपोर्ट नरेश गुनानी, टेलीग्राफ टाइम्स 

– कलेक्ट्रेट सभागार में शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण करने वाले 4 बीएलओ सम्मानित
– जिला निर्वाचन अधिकारी ने अन्य बीएलओ से प्रेरणा लेने की अपील की
– जयपुर जिले में 98% से अधिक परिगणना प्रपत्र वितरित
– 18 लाख से अधिक प्रपत्रों का हो चुका है डिजिटलीकरण
– https://voters.eci.gov.in पर मतदाता स्वयं भी ऑनलाइन भर सकते हैं परिगणना प्रपत्र

जयपुर, 20 नवंबर।
भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जयपुर जिले में परिगणना कार्य तेजी से जारी है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण का लक्ष्य पूरा करने वाले 4 बीएलओ को सम्मानित किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने चौमूं विधानसभा क्षेत्र के ओमप्रकाश स्वामी, चाकसू क्षेत्र के बनवारी लाल शर्मा, झोटवाड़ा क्षेत्र के सुनील कुमार बैरवा और फुलेरा क्षेत्र के रमेश कुमार नारनोलिया को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।
उन्होंने जिले के अन्य बीएलओ से अपील की कि वे भी इन सम्मानित बीएलओ से प्रेरणा लेते हुए जल्द से जल्द शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण सुनिश्चित करें।

जिले में परिगणना प्रगति

उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा ने बताया कि 20 नवंबर तक जिले में कुल 47,51,014 परिगणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 18,54,748 प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा हो चुका है।

विधानसभा क्षेत्रों में वितरण और डिजिटलीकरण

  • शाहपुरा: 2,40,155 वितरण | 1,30,971 डिजिटलीकरण
  • हवामहल: 2,68,844 वितरण | 1,96,000 डिजिटलीकरण
  • बस्सी: 2,37,714 वितरण | 1,32,035 डिजिटलीकरण
  • आमेर: 3,02,421 वितरण | 1,43,224 डिजिटलीकरण
  • फुलेरा: 2,65,765 वितरण | 1,29,451 डिजिटलीकरण
  • चौमूं: 2,57,311 वितरण | 1,38,233 डिजिटलीकरण
  • चाकसू: 2,35,199 वितरण | 1,23,985 डिजिटलीकरण
  • दूदू: 2,57,567 वितरण | 1,38,213 डिजिटलीकरण
  • जमवारामगढ़: 2,36,849 वितरण | 1,14,285 डिजिटलीकरण
  • मालवीय नगर: 2,20,214 वितरण | 61,146 डिजिटलीकरण
  • सिविल लाइन: 2,45,008 वितरण | 67,448 डिजिटलीकरण
  • विद्याधर नगर: 3,51,204 वितरण | 85,050 डिजिटलीकरण
  • बगरू: 3,72,644 वितरण | 1,09,537 डिजिटलीकरण
  • झोटवाड़ा: 4,44,863 वितरण | 1,37,663 डिजिटलीकरण
  • किशनपोल: 1,91,114 वितरण | 58,195 डिजिटलीकरण
  • आदर्श नगर: 2,64,431 वितरण | 84,119 डिजिटलीकरण
  • सांगानेर: 3,59,711 वितरण | 1,01,097 डिजिटलीकरण

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक परिगणना चरण संचालित हो रहा है। इस अवधि में परिगणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और डिजिटलीकरण लगातार किया जा रहा है।

ऑनलाइन सुविधा

मतदाता स्वयं भी अपना परिगणना प्रपत्र voters.eci.gov.in पर जाकर अथवा उपलब्ध QR Code स्कैन कर ऑनलाइन भर सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने और अपने परिवारजनों के परिगणना प्रपत्र ऑनलाइन भरकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
जिले में प्रपत्रों के डिजिटलीकरण की प्रगति में बस्सी विधानसभा क्षेत्र 55.53% डिजिटलीकरण के साथ प्रथम स्थान पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में ‘एनपीएस संचय आउटरीच कार्यक्रम’ का सफल आयोजन

किसानों, ग्रामीण उद्यमियों और कृषि हितधारकों को मिला सुरक्षित...

पुष्कर के वल्लभ घाट पर अन्नकूट महोत्सव एवं महाआरती आज

अखण्ड भूमण्डलाचार्य वल्लभाचार्य महाप्रभुजी की 74वीं बैठक में होंगे...