जालसू में कृषि स्टॉफ प्रशिक्षण का शासन सचिव ने किया निरीक्षण, किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग और प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करने के निर्देश               

जालसू में कृषि स्टॉफ प्रशिक्षण का शासन सचिव ने किया निरीक्षण, किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग और प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करने के निर्देश                                      By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
जयपुर, 6 अगस्त 2025। शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी श्री राजन विशाल ने मंगलवार को जयपुर जिले की जालसू पंचायत समिति भवन में आयोजित कृषि विभाग के उपखंड स्तरीय एक दिवसीय स्टॉफ प्रशिक्षण (क्लस्टर बैठक) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धरातल पर कार्यरत कृषि पर्यवेक्षकों से विभागीय योजनाओं की क्रियान्विति का फीडबैक लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शासन सचिव ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि किसानों को विभागीय सिफ़ारिश से अधिक उर्वरक उपयोग के नुकसान के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि सॉयल हेल्थ कार्ड के आधार पर संतुलित उर्वरक उपयोग की सलाह दी जाए और 50 बैग से अधिक उर्वरक खरीदने वाले किसानों की सूची तैयार की जाए।

उन्होंने सहायक कृषि अधिकारियों और कृषि पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया कि अपनी दैनिक डायरी में क्षेत्रीय कृषि परिदृश्य का विस्तृत विवरण दर्ज करें तथा विभागीय योजनाओं से संबंधित पंजिकाओं को अद्यतन रखें। साथ ही अधिक से अधिक किसानों को प्राकृतिक व जैविक खेती के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

बीज मिनीकिट वितरण व्यवस्था पर भी शासन सचिव ने विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए निर्धारित समिति की बैठक आयोजित कर पात्र किसानों का चयन सुनिश्चित किया जाए और दिशा-निर्देशों के अनुसार वितरण हो। उन्होंने ‘कृषि ज्ञान धारा’ कार्यक्रम में अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने और मंडी भावों की जानकारी वाट्सऐप ग्रुप के जरिए किसानों तक पहुँचाने के निर्देश दिए।

‘हरियालो राजस्थान’ अभियान की समीक्षा करते हुए श्री विशाल ने अधिकारियों से क्षेत्र में व्यापक पौधारोपण करने और किसानों को इसके लिए प्रेरित करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को सशक्त बनाने, नए एफपीओ गठन के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने और कस्टम हायरिंग सेंटर की जानकारी देकर आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया।

इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक और अन्य स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

भजनलाल सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: RGHS में अनियमितताओं पर कड़ा एक्शन

जयपुर, 17 जुलाई/ नरेश गुनानी/राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...

भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन और जिंद इकोसिस्टम तैयार

नई दिल्ली/ प्रीति बालानी/भारतीय रेलवे ने पर्यावरण-अनुकूल परिवहन (सस्टेनेबल...