जामपाली खदान में सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए डीजीएमएस निदेशक बी.बी. सटियार ने किया निरीक्षण
खान में ओवरवर्डन, डम्पिंग और कोयला उत्पादन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच, सुधार के निर्देश
Edited By: गणपत चौहान
टेलीग्राफ टाइम्स
मई 29, 2025
जामपाली ओसीएम, छत्तीसगढ़।
भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) के रायगढ़ रीजन के नव नियुक्त निदेशक (खान एवं सुरक्षा) श्री बी.बी. सटियार ने गुरुवार को एसईसीएल (SECL) की जामपाली खुली खदान (ओपन कास्ट माइंस) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खदान में मौजूदा सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन करते हुए उन्हें और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जामपाली ओसीएम पहुंचने पर उपक्षेत्रीय प्रबंधक सह महाप्रबंधक (खनन) एल.बी. देवांगन ने निदेशक श्री सटियार का बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात निदेशक ने कार्यालय में खदान का विस्तृत मानचित्र देखा, संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और फिर व्ह्यू प्वाइंट पर जाकर खदान का अवलोकन किया।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य खदान के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा मानकों की समीक्षा करना और खनन कार्यों के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। श्री सटियार ने ओवरवर्डन फेश, ओबी डम्पिंग, कोयला उत्पादन जैसे महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा को लेकर कोई भी ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण दल में निम्नलिखित प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे:
- एल.बी. देवांगन – जीएम, खनन
- प्रेमचंद मेहरा – खान प्रबंधक
- बिनोद कुमार सिन्हा – उत्पादन अधिकारी
- खिलानंद कोमरे – खान सुरक्षा अधिकारी
- अमित कुमार लाम्बा – रायगढ़ क्षेत्रीय अधिकारी
- मंजीत बड़ाइक – भू-राजस्व एवं पर्यावरण अधिकारी
- ब्रजेश कान्त – खान अभियंता
- प्रदीप्तो साहू – ब्लास्टिंग अधिकारी
- सुनील कुमार साहू – अधिकारी
- मुकेश कुमार मंडल – कामगार निरीक्षक (खनन) सह सिक्योरिटी इंचार्ज
- एमआईएल कंपनी के इंचार्ज नीतिन वर्षाणी
- बीसीटीपीएल कंपनी के कोयला संचालन इंचार्ज राजेश कपूर सहित अन्य अधिकारी।
निरीक्षण के अंत में श्री बी.बी. सटियार ने कहा कि “सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। खदान में कार्यरत सभी कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।”
इस निरीक्षण से यह स्पष्ट संकेत मिला है कि खान सुरक्षा महानिदेशालय खनन कार्यों में न केवल उत्पादन को बल्कि सुरक्षा मानकों के पालन को भी उतनी ही गंभीरता से लेता है।