जापान पर्यटन एक्सपो आइची में राजस्थान मंडप का भव्य प्रदर्शन

जापान पर्यटन एक्सपो आइची में राजस्थान मंडप का भव्य प्रदर्शन

25 सितम्बर 2025 जयपुर ,प्रीति बालानी 
राजस्थान पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियार और टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास की पर्यावरण एवं वाणिज्य मंत्री देबजानी चक्रवर्ती ने जापान के टोक्यो शहर में आयोजित ‘जापान पर्यटन एक्सपो आइची’ में गुरुवार को राजस्थान मंडप का उद्घाटन किया। इससे पहले पर्यटन आयुक्त ने जापान पर्यटन बोर्ड और अन्य देशों के मंत्रियों व शीर्ष अधिकारियों के साथ एक्सपो का औपचारिक उद्घाटन किया।

Photo credit Telegraph Times

पर्यटन संभावनाओं पर विशेष चर्चा

उद्घाटन अवसर पर अतिरिक्त निदेशक आनंद त्रिपाठी, एफएचटीआर के सदस्य तरुण बंसल, हेमंत मित्तल और सह-प्रदर्शक दीपक धायल भी मौजूद रहे। रुक्मणी रियार ने जापान पर्यटन बोर्ड (जेटीबी) के सदस्यों और जापान राष्ट्रीय पर्यटन संगठन (जेएनटीओ) के अध्यक्ष व अधिकारियों के साथ बैठक कर राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों, उत्पादों और विशेषताओं की जानकारी साझा की। इस दौरान राजस्थान की पर्यटन झलकियों पर आधारित एक फ़िल्म प्रस्तुति भी दी गई।

Photo credit Telegraph Times

राजस्थान स्टैंड बना आकर्षण का केंद्र

राजस्थान पर्यटन स्टैंड पर राज्य की कला, संस्कृति और पर्यटन आकर्षणों का जीवंत प्रदर्शन दर्शकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना। स्टैंड पर लाइव हस्तशिल्प प्रदर्शन ने बड़ी संख्या में आगंतुकों को आकर्षित किया। जापानी मीडिया से बातचीत में राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति और पर्यटन विविधता की जानकारी दी गई।

जापानी ब्लॉगर और इंडोफाइल्स की उपस्थिति

राजस्थान स्टैंड पर जापानी ब्लॉगर मधु राजस्थानी ने लोक प्रस्तुति दी। कई जापानी ब्लॉगर और इंडोफाइल्स पूरे दिन राजस्थान पवेलियन पर आते-जाते रहे और राज्य की सांस्कृतिक झलकियों को नजदीक से देखा।

पैलेस ऑन व्हील्स बना मुख्य आकर्षण

जापान जैसे हाई स्पीड बुलेट ट्रेनों वाले देश में पैलेस ऑन व्हील्स लक्ज़री ट्रेन और हेरिटेज होटल्स ने जापानी ट्रैवल एजेंट्स को विशेष रूप से प्रभावित किया।

पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद

राजस्थान की विविध स्थापत्य कला, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आकर्षक पर्यटन स्थलों को लेकर जापानी ट्रैवल एजेंट्स में गहरी रुचि देखी गई। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल भविष्य में जापानी पर्यटकों के राजस्थान आगमन में उल्लेखनीय वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related