जहरखुरानी गैंग पर बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर राजू यादव उर्फ रघुवीर सिंह गिरफ्तार, दर्जनों वारदात का खुलासा

जहरखुरानी गैंग पर बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर राजू यादव उर्फ रघुवीर सिंह गिरफ्तार, दर्जनों वारदात का खुलासा

गौरव कोचर, टेलीग्राफ टेलीग्राफ 

जयपुर पूर्व की ट्रांसपोर्टनगर थाना पुलिस ने बस यात्रियों को बिस्कुट में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर लूटपाट करने वाले हिस्ट्रीशीटर राजू यादव उर्फ रघुवीर सिंह को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता दर्ज की है। आरोपी पर देशभर में जहरखुरानी की कई वारदातें दर्ज हैं और वह कई बार जेल भी जा चुका है।

घटना का विवरण

परिवादी राहुल वर्मा ने रिपोर्ट दी कि 25 अक्टूबर 2025 को जयपुर के रोटरी सर्किल पर बस का इंतजार करते समय एक व्यक्ति उससे मिला, मीठी-मीठी बातें कर भरोसा जताया और साथ में ग्वालियर जाने की बात कही। बस में सवार होते ही उसने बिस्कुट खिलाया, जिसके बाद परिवादी बेहोश हो गया।
अगले दिन वह भिंड जिले में बेहोशी की हालत में मिला। होश आने पर पता चला कि उसके ₹51,000, आधार-पैन कार्ड, चाबी और मोबाइल फोन लूट लिए गए हैं।
इस पर मुकदमा नंबर 270/2025 धारा 123,125 बीएनएस में कार्रवाई शुरू हुई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की गई।
सीसीटीवी फुटेज, बस चालकों-परिचालकों से पूछताछ और लगातार निगरानी से पुलिस 18 नवंबर 2025 को रोटरी सर्किल रोडवेज डिपो पर एक संदिग्ध को पकड़ने में सफल हुई।

तलाशी में उसके बैग से—

  • परिवादी का आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • चार्जर, चाबियाँ
  • नशीली गोलियाँ

बरामद हुईं।

पूछताछ में उसने ट्रांसपोर्टनगर से आगरा तक हाईवे पर दर्जनों जहरखुरानी लूटपाट की वारदातें करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है और उसके साथियों व माल-मशरुका की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

राजू यादव उर्फ रघुवीर सिंह, उम्र 50 वर्ष
निवासी: पलरी, थाना तालग्राम, जिला कन्नौज, उत्तर प्रदेश

आपराधिक रिकॉर्ड

हिस्ट्रीशीटर राजू यादव पर विभिन्न राज्यों में लूट, जहरखुरानी और NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज —

  1. 33/2007 – 328/379 IPC – GRP झांसी
  2. 35/2007 – 21/22 NDPS एक्ट – GRP झांसी
  3. 394/2003 – 18/20/21 NDPS – चारबाग, लखनऊ
  4. 451/2004 – 21/22 NDPS – GRP कानपुर
  5. 04/2005 – 21/22 NDPS – GRP कानपुर
  6. 1158/2008 – 25 A एक्ट – थाना कल्याणपुर
  7. 451/2004 – 21/22 NDPS – GRP कानपुर
  8. 977/2011 – 328/379/307 IPC – GRP कानपुर
  9. 10/2012 – 21/22 NDPS – GRP उन्नाव
  10. 11/2012 – 41/411 IPC – GRP उन्नाव
  11. 884/2011 – 18/20 NDPS – थाना चकेरी कानपुर

पुलिस टीम

अरुण कुमार, कैलाश चन्द, सोहन सिंह, कैलाश नेहरा, मोहम्मद शाहिद
(सोहन सिंह, कैलाश नेहरा और मोहम्मद शाहिद की कार्यवाही में विशेष भूमिका रही)

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स जल्द कराएं वार्षिक सत्यापन, किसी की पेंशन बंद नहीं होगी: अविनाश गहलोत

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स जल्द कराएं वार्षिक सत्यापन, किसी की...

​’विकसित भारत-जीरामजी योजना’ केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की गारंटी: विजय सिंह

​'विकसित भारत-जीरामजी योजना' केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की...