जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने राजस्थान उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधिपति; राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने दिलाई शपथ

जयपुर, 7 सितम्बर/ नरेश गुनानी/राजस्थान उच्च न्यायालय को नया मुख्य न्यायाधिपति मिल गया है। सोमवार सुबह आयोजित एक गरिमामय समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई। जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल ने अंग्रेजी भाषा में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

​समारोह की शुरुआत में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा जारी मुख्य न्यायाधिपति की नियुक्ति से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना एवं अधिपत्र (वारंट) पढ़कर सुनाया। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल से नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति को शपथ दिलाने का औपचारिक आग्रह किया।

​राजभवन के लोकभवन सभागार में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के शीर्ष प्रशासनिक व न्यायिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, अधिवक्तागण और मुख्य न्यायाधिपति संजय कुमार अग्रवाल के परिजन मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के उपरांत राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने मुख्य न्यायाधिपति को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र: सड़कों के विकास के लिए 4.24 करोड़ रुपये की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों को मिली गति

अजमेर/ नरेश गुनानी/राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निरंतर...