जवाहर नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — लूट और मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार, पूर्व में भी लूट-चोरी के मामलों में रहा शामिल
गौरव कोचर
जयपुर, 6 अक्टूबर 2025।
जयपुर पूर्व पुलिस ने लूट और मारपीट की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर युवक से नकदी, मोबाइल और चांदी की ज्वेलरी लूट ली थी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजिव नैन (IPS) ने बताया कि थाना जवाहर नगर के प्रकरण संख्या 245/2025 में मारपीट और लूट की घटना में शामिल अभियुक्तों की तलाश हेतु अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशाराम चौधरी और सहायक पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सुधार के सुपरविजन में थानाधिकारी महेश चन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
घटना का विवरण
3 अक्टूबर 2025 को परिवादी सौरभ शाक्य उर्फ छोटू पुत्र कमलेश (उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम धमकल, थाना जोरा, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश, हाल किरायेदार टीला नंबर 01, कच्ची बस्ती, जवाहर नगर, जयपुर) ने थाना जवाहर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 अक्टूबर की शाम वह अपने साथी राहुल कुमार के साथ शराब पीने गया था। इसके बाद राहुल उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर टीला नंबर 05 के पीछे जंगलों में ले गया, जहाँ एक और लड़का मौजूद था। दोनों ने मिलकर शिकायतकर्ता से मारपीट की, उसके फोन से 3124 रुपये ट्रांसफर कर लिए और चांदी की चैन व अंगूठी लूट ली।
जांच में पता चला कि दूसरा लड़का सन्नी नाम से जाना जाता है, जो टीला नंबर 04 का रहने वाला है।
कार्रवाई का विवरण
गठित टीम ने लगातार मेहनत कर घटना का खुलासा किया। रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई और गुप्त सूत्रों से जानकारी जुटाकर आरोपी की पहचान की गई।
टीम ने आरोपी सन्नी डलेत पुत्र निरंजन (उम्र 23 वर्ष, जाति वाल्मीकि, निवासी मकान नंबर 3/157, टीला नंबर 03, कच्ची बस्ती, जवाहर नगर, जयपुर) को गिरफ्तार किया। आरोपी से बरामदगी के लिए न्यायालय से 2 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।
आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपी सन्नी डलेत के खिलाफ पहले से भी लूट और चोरी के दो प्रकरण दर्ज हैं—
- मुकदमा नंबर 303/2021, धारा 379 आईपीसी (टोंक फाटक थाना)
- मुकदमा नंबर 09/2022, धारा 392 आईपीसी (टोंक फाटक थाना)
फरार आरोपी
मामले में आरोपी राहुल प्रजापत की तलाश जारी है, जो घटना के बाद अपने निवास स्थान से फरार है।
पुलिस टीम
महेश चन्द्र गुर्जर (थानाधिकारी), प्रहलाद (हेड कॉन्स्टेबल 1093), अशोक कुमार (कॉन्स्टेबल 9462), धर्मपाल (कॉन्स्टेबल 12592), मुकेश कुमार (कॉन्स्टेबल 2542), सियाराम (कॉन्स्टेबल 11890) — सभी पुलिस थाना जवाहर नगर, जयपुर पूर्व से संबंधित हैं।
मुलजिम की गिरफ्तारी में अशोक कुमार (कॉन्स्टेबल 9462) और धर्मपाल (कॉन्स्टेबल 12592) की विशेष भूमिका रही।
पुलिस उपायुक्त संजिव नैन (IPS) ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधियों पर शीघ्र कार्रवाई की जा सके।