जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने किए माँ अंबे के दिव्य दर्शन, सर्वजन कल्याण की प्रार्थना

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने किए माँ अंबे के दिव्य दर्शन, सर्वजन कल्याण की प्रार्थना

26 सितम्बर 2025, नरेश गुनानी।
जयपुर, 26 सितम्बर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत गुरुवार को अजमेर स्थित अंबे माता मंदिर, बजरंगगढ़ पहुंचे। उन्होंने माँ अंबे के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों एवं देशवासियों के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

Photo credit Telegraph Times

रावत ने मंत्रोच्चारण एवं परंपरागत विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि आत्मबल, श्रद्धा और भक्ति का पर्व है। यह समय माँ दुर्गा की आराधना कर शक्ति, सद्भावना और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का होता है।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए कहा कि नवरात्रि हमें मातृशक्ति के प्रति आस्था और सम्मान का संदेश देती है। यह पर्व हमें सिखाता है कि सत्य और धर्म की सदैव विजय होती है। उन्होंने कामना की कि माँ अंबे की कृपा से जन-जन का जीवन मंगलमय एवं कष्टमुक्त हो।

मंदिर परिसर में मौजूद भक्तों को रावत ने नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं और सभी से समाज में एकता, भाईचारे और सेवा भावना को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...