जल जीवन मिशन में ढिलाई पर कलेक्टर की सख्ती: 9 ठेकेदार टर्मिनेट व ब्लैकलिस्ट होंगे

जल जीवन मिशन में ढिलाई पर कलेक्टर की सख्ती: 9 ठेकेदार टर्मिनेट व ब्लैकलिस्ट होंगे

रिपोर्ट: टेलीग्राफ टाइम्स रायगढ़
By : गणपत चौहान 
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 31,2025

रायगढ़ | जल जीवन मिशन के कार्यों में हो रही धीमी प्रगति और अधूरे प्रोजेक्ट्स को लेकर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने लचर कामकाज पर नाराजगी जाहिर करते हुए 9 ठेकेदारों के टेंडर तत्काल निरस्त करने और उन्हें ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि जल जीवन मिशन में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अब हर महीने समीक्षा बैठक कर कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा।


ढिलाई करने वालों पर गिरेगी गाज

बैठक के दौरान पाया गया कि कई ठेकेदार अपने हिस्से का काम अधूरा छोड़ चुके हैं या अत्यंत धीमी गति से काम कर रहे हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जहां भी लापरवाही पाई जाएगी, वहां सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि मिशन मोड में चल रहे इस प्रोजेक्ट में टंकियों, नल कनेक्शन विस्तार और सिविल वर्क का कार्य समय पर पूरा होना अनिवार्य है।

Photo credit Telegraph Times

बैठक में मौजूद रहे वरिष्ठ अधिकारी

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक में सीईओ जिला पंचायत जितेंद्र यादव, सहायक कलेक्टर अक्षय डोसी सहित पीएचई विभाग के अधिकारी और जिले में कार्यरत सभी ठेकेदार मौजूद रहे। बैठक में प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति, फील्ड पर आ रही दिक्कतें और समाधान पर चर्चा हुई।


इन ठेकेदारों पर हुई कार्रवाई

कमजोर प्रगति और फील्ड पर काम बंद पाए जाने के मामलों में निम्न ठेकेदारों के टेंडर रद्द कर उन्हें ब्लैकलिस्ट करने की अनुशंसा राज्य शासन को भेजी गई है—

  • मे. गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी
  • मे. जितेश्वर साहू
  • मे. अजय सेल्स
  • मे. मुकुल मन्नत कंस्ट्रक्शन
  • मे. आशीष ट्रेडर्स एंड कंस्ट्रक्शन रायगढ़
  • दुर्गेश चंद्रा
  • मे. हरिकृष्णा कंस्ट्रक्शन
  • मे. हीरादेवी, जांजगीर-चांपा
  • मे. के.पी. राठौर, जांजगीर-चांपा

भौतिक सत्यापन व हैंडओवर पर जोर

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सीईओ जनपद और विभागीय अधिकारी संयुक्त रूप से फील्ड विज़िट कर भौतिक सत्यापन करें। यदि कार्य टेंडर के अनुसार पूरा हो चुका है तो उसे तत्काल पंचायत को हैंडओवर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी


फील्ड की समस्याओं का समाधान होगा

बैठक में सामने आया कि कुछ स्थानों पर जल स्रोत की समस्या है। कलेक्टर ने ऐसे स्थानों पर बोर के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था करने को कहा। सोलर विलेज स्कीम के कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए, ताकि फंक्शनल नल कनेक्शन विस्तार का काम समय पर हो सके।
उन्होंने मल्टी और सिंगल विलेज स्कीम में पाइपलाइन बिछाने के कार्य में दोहरी खुदाई से बचने के लिए ठेकेदारों में समन्वय बनाने को कहा। वहीं बिजली कनेक्शन न होने की शिकायतों पर सीएसपीडीसीएल अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


हर महीने होगी सख्त समीक्षा

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने दोहराया कि हर महीने समीक्षा बैठक में अधूरे प्रोजेक्ट्स और उनकी प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा। जो भी ठेकेदार या अधिकारी ढिलाई करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों की जीवनरेखा है और इसमें देरी से सीधा असर जनता की सुविधा पर पड़ता है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खरसिया अपडेट: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत का मामला;

घंटों चले चक्काजाम के बाद शर्तों पर बनी सहमति,...

खरसिया: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत से उबाल;

कस्टोडियल डेथ के आरोपों के बीच चक्काजाम, डेथ सर्टिफिकेट...