जयपुर: 15 बीघा की फर्जी वसीयत बनाने वाला ‘नटवरलाल’ गिरफ्तार, 2 साल से चंडीगढ़ में चला रहा था टैक्सी

गौरव कोचर 

जयपुर। जयपुर पश्चिम की मुरलीपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों की भूमि के कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाले शातिर आरोपी मयंक अग्रवाल को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 2 साल से पुलिस को चकमा देने के लिए मुंबई, उज्जैन और पंजाब जैसे राज्यों में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।

क्या है पूरा मामला?

​पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण (IPS) के अनुसार, परिवादी सज्जन कुमार अग्रवाल ने 5 जुलाई 2024 को मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके दिवंगत भाई महेंद्र कुमार अग्रवाल के नाम पर दिल्ली रोड (ग्राम बिशनगढ़, आमेर) में स्थित 15 बीघा बेशकीमती जमीन को हड़पने के लिए आरोपी मयंक अग्रवाल ने एक साजिश रची।

​आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर फर्जी वसीयतनामा तैयार किया और जमीन अपने नाम करवा ली। इसके बाद शातिर तरीके से इस जमीन की ‘गिफ्ट डीड’ जितेंद्र सैन के नाम कर दी गई। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा संख्या 401/2024 दर्ज कर जांच शुरू की थी।

फरारी के दौरान बना ‘रेपिडो’ चालक

​गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी मयंक अग्रवाल लगातार ठिकाने बदल रहा था। वह तकनीकी रूप से काफी जानकार है, इसलिए पुलिस को ट्रैक करने से रोकने के लिए वह बार-बार अपने मोबाइल फोन और सिम कार्ड बदल देता था। फरारी के दौरान उसने:

  • ​मुंबई और उज्जैन (मध्य प्रदेश) में समय बिताया।
  • ​अंत में वह चंडीगढ़ और पंजाब में पहचान छिपाकर रेपिडो टैक्सी चलाने लगा।

पुलिस की रणनीति और सफलता

​अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता और सहायक पुलिस आयुक्त (झोटवाड़ा) आलोक सैनी के सुपरविजन में थानाधिकारी वीरेन्द्र कुरील के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पारंपरिक पुलिसिंग और तकनीकी इनपुट की मदद से पुलिस को सूचना मिली कि मयंक चंडीगढ़ में टैक्सी चला रहा है। टीम ने तत्काल चंडीगढ़ पहुंचकर उसे दस्तयाब किया और जयपुर लाकर गिरफ्तार कर लिया।

वर्तमान स्थिति: पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर 02 दिन का पीसी रिमांड हासिल किया है। फिलहाल पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों और फर्जीवाड़े के नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

 

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम:

​राजेन्द्र प्रसाद (हैडकानि 1805), अनिल कुमार (कानि 4977), अनिल कुमार (कानि 9834) एवं राजेश कुमार (कानि 10640)

अभियुक्त का विवरण:

  • नाम: मयंक अग्रवाल (30 वर्ष)
  • निवासी: शास्त्री कॉलोनी, बानसूर (अलवर)
  • हाल पता: नांगल पुलिया के पास, थाना खोराबिसल, जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

प्रशिक्षण शिविर भविष्य के प्रोफेशन के लिए प्रथम सीढ़ी: बसंत जैन

​आत्मनिर्भर महिला मंच का 25 दिवसीय ग्रीष्मकालीन निशुल्क प्रशिक्षण...