गौरव कोचर
जयपुर दक्षिण। राजधानी की श्याम नगर थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
नशे की लत ने बनाया अपराधी
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मुकेश जाटव (उम्र 26 वर्ष) नशे का आदी है। अपनी नशे की लत और अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए वह सुनसान जगहों और पार्किंग से दुपहिया वाहन चोरी करता था और उन्हें औने-पौने दामों में बेच देता था।
वारदात का विवरण
दिनांक 18.03.2026 को परिवादी राजेंद्र कुमार ने थाना श्याम नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह एक होटल में सफाई का काम करता है। रोजाना की तरह उसने अपनी मोटरसाइकिल (नंबर RJ14-WD-5514) होटल की पार्किंग में खड़ी की थी, जिसे अज्ञात चोर पार कर ले गए। पुलिस ने इस संबंध में बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस की विशेष रणनीति और गिरफ्तारी
पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज IPS के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित किशोर शर्मा के मार्गदर्शन और सहायक पुलिस आयुक्त सोडाला सुनील शर्मा RPS के सुपरविजन में थानाधिकारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
- तकनीकी विश्लेषण: टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाया।
- सफलता: पुलिस ने आरोपी मुकेश जाटव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: मुकेश जाटव (पुत्र प्रहलाद जाटव)
उम्र: 26 साल
निवासी: गाँव-पांडौला, जिला श्योपुर (मध्यप्रदेश), हाल निवासी: खानाबदोश, 200 फीट बाईपास, अजमेर रोड, जयपुर।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम
दलबीर सिंह (थानाधिकारी), रामस्वरूप, सुरेश कुमार, अशोक कुमार, राजेश कुमार।
पुलिस आरोपी से शहर में हुई अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में भी गहनता से पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
