जयपुर: शादी से इंकार करने पर युवती के सीने में गोली मारने वाला रिश्तेदार आकाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और बाइक बरामद

गौरव कोचर/जयपुर कमिश्नरेट के सांगानेर सदर थाना पुलिस ने सीतापुरा रीको क्षेत्र में युवती पर जानलेवा हमला करने के सनसनीखेज मामले का त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज (IPS) के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त अवैध देशी कट्टा और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। घायल युवती का महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार जारी है।

शादी से मना करने पर सीने में मारी थी गोली

पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज के अनुसार 26 अगस्त 2026 की शाम पीसीआर के माध्यम से सूचना मिली कि रीको इलेक्ट्रॉनिक मार्केट (सीतापुरा) में एक युवती को गोली मार दी गई है, जिसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल (FSL) टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

​जांच में सामने आया कि आरोपी आकाश शाक्य घायल युवती की बहन का सगा देवर है, जिसके चलते दोनों में जान-पहचान थी। आरोपी युवती पर शादी करने का लगातार दबाव बना रहा था, जबकि युवती अपने परिजनों की मर्जी के बिना शादी करने को तैयार नहीं थी। शादी से इंकार करने पर आरोपी अवैध देशी कट्टा लेकर युवती के घर पहुंचा और उसे अकेला पाकर जान से मारने की नीयत से उसके सीने पर गोली चला दी और बाइक से फरार हो गया। परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी और तकनीकी इनपुट से दबोचा गया आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित किशोर शर्मा के निर्देशन, सहायक पुलिस आयुक्त (चाकसू) भवानी सिंह के मार्गदर्शन और थानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और साइबर सेल व तकनीकी अनुसंधान की मदद से दबिश देकर मुख्य आरोपी आकाश शाक्य को दबोच लिया। पुलिस अब आरोपी से यह भी पता लगा रही है कि उसने अवैध हथियार कहां से खरीदा था।

गिरफ्तार मुल्जिम:

  • ​आकाश शाक्य पुत्र रामभरोसी (उम्र 27 वर्ष), निवासी गांव नंगला दरवेशा, थाना बसेड़ी, जिला धौलपुर।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

  • ​कमलेश कुमार शर्मा (थानाधिकारी सांगानेर सदर), विशम्भर (प्रभारी डीएसटी), धर्मवीर (उप-निरीक्षक), धर्मेन्द्र (उप-निरीक्षक), प्रेमचन्द (एएसआई – विशेष भूमिका), देवेन्द्र सिंह (उप-निरीक्षक), हेमराज (एएसआई), लोकेश कुमार (हेड कांस्टेबल साइबर सेल – विशेष भूमिका), हनुमान (कांस्टेबल – विशेष भूमिका), रामवतार (कांस्टेबल – विशेष भूमिका), संदीप (कांस्टेबल – विशेष भूमिका), राम सिंह (हेड कांस्टेबल), अजयपाल (कांस्टेबल), प्रेम चौधरी (कांस्टेबल), मनोज (कांस्टेबल), नन्दलाल (कांस्टेबल), मनोहर (कांस्टेबल) एवं सांवलराम (कांस्टेबल)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 साल पुराने मामले में फरार स्थाई वारंटी मोहम्मद आसिफ गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/पुलिस थाना विद्याधर नगर ने स्थाई वारंटियों...