जयपुर व्यापार महासंघ ने दी गणेश जन्मोत्सव की शुभकामनाएं

जयपुर व्यापार महासंघ ने दी गणेश जन्मोत्सव की शुभकामनाएं

व्यापार विस्तार और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना, शहरभर के बाजारों में हुई विशेष पूजा-अर्चना

जयपुर। लोकेंद्र सिंह शेखावत।टेलीग्राफ टाइम्स 
राजधानी जयपुर में गणेश जन्मोत्सव का पर्व इस बार खास उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जयपुर व्यापार महासंघ की ओर से एम.आई. रोड स्थित राजरतन शोरूम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सैनी ने सभी व्यापारिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों को गणेश जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान गणेशजी से प्रार्थना की कि व्यापार जगत में निरंतर विस्तार हो और प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि बनी रहे।

व्यापारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

गणेश जन्मोत्सव के अवसर पर शहरभर के व्यापारी संगठनों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर भगवान गणेशजी की पूजा-अर्चना की। व्यापारियों ने दीप प्रज्वलन कर गणेश वंदना की और प्रदेश की प्रगति एवं व्यापार जगत की उन्नति की कामना की।

बाजारों में उत्सव का माहौल

चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, चांदपोल बाजार, इंदिरा बाजार, किशनपोल बाजार सहित अन्य प्रमुख बाजारों में गणेश जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
बाजारों में सजावट, रोशनी और भक्ति गीतों के साथ श्रद्धालु व व्यापारी गणेश भक्ति में लीन दिखाई दिए।

व्यापार जगत की अपील

महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि गणेश जन्मोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि व्यापार जगत को एकजुट कर सामूहिक विकास का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने सभी व्यापारियों से आपसी सहयोग और एकता बनाए रखने का आह्वान किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...