जयपुर: वैशाली नगर में ‘जे एंड एम’ शोरूम का भव्य आगाज़, पार्टी वियर और डिजाइनर कलेक्शन की धूम

योगेश शर्मा 

जयपुर। राजधानी के उभरते फैशन हब वैशाली नगर में परिधानों की नई रेंज के साथ ‘लेबल जे एंड एम’ (J & M) शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। क्वीन्स रोड स्थित क्वीन्स क्राउन प्लाट में खुले इस शोरूम में ग्राहकों के लिए डिजाइनर और पार्टी वियर कपड़ों का विशेष संग्रह उपलब्ध कराया गया है।

डिजाइनर कलेक्शन और खास रेंज

​शोरूम के निदेशक सुरेश पारेता, मिली और जयराज ने जानकारी देते हुए बताया कि शोरूम को विशेष रूप से उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो लेटेस्ट फैशन और डिजाइनर कपड़ों के शौकीन हैं। यहाँ मुख्य रूप से:

  • ​भारी हैंड वर्क के लहंगे
  • ​इंडो-वेस्टर्न डिजाइनर सूट
  • ​पार्टी वियर डिजाइनर ड्रेसेस
  • ​कुर्तीज का शानदार कलेक्शन

​निदेशकों ने बताया कि शोरूम में उपलब्ध परिधानों की रेंज 2,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक रखी गई है, जो किफायती होने के साथ-साथ प्रीमियम क्वालिटी सुनिश्चित करती है। यहाँ ‘डिजाइन ऑन रेट’ की सुविधा भी दी जा रही है।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

​शुभारम्भ के इस विशेष अवसर पर राजनीति और व्यापार जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:

  • राजेंद्र सेन (नेशनल कॉर्डिनेटर, ओबीसी विभाग कांग्रेस कमेटी)
  • नरेन्द्र मारवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग एवं अध्यक्ष, नंदपुरी बाजार व्यापार मण्डल)
  • भवर सेन (प्रदेश उपाध्यक्ष)
  • माया सुवालिका (प्रदेश सचिव)
  • आर एस देव

​मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने शोरूम के कलेक्शन की सराहना की और प्रबंधकों को नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं दीं। शोरूम के खुलने से क्षेत्र के फैशन प्रेमियों को अब एक ही छत के नीचे बेहतरीन वैरायटी मिल सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related