जयपुर: रैपिडो बाइक चालक से लूट और मारपीट करने वाला टॉप-10 बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक बरामद

गौरव कोचर/​जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में रैपिडो चालक के साथ मारपीट कर बाइक, मोबाइल और नकदी लूटने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज (IPS) के निर्देशन में टॉप-10 अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

बुकिंग के बहाने बुलाया और किया हमला

पुलिस के अनुसार परिवादी विनोद चौधरी ने शिवदासपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 8 मई 2026 की रात करीब 10:34 बजे उनके पास रैपिडो ऐप पर एक राइड की बुकिंग आई। जब वे बाइक (RJ60-MS-9605) लेकर शिव नगर, मारको की ढाणी, वसुंधरा कुटुम्ब (बास बीलवा) पहुंचे, तो वहां दो युवक मिले। जैसे ही परिवादी ने राइड शुरू करने के लिए ओटीपी (OTP) मांगा, उनमें से एक युवक ने लकड़ी के डंडे से उनके सिर और हाथ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी परिवादी की जेब से ₹2100 नकद, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस (BNS) की संबंधित धाराओं 115(2), 126(2) और 307 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित किशोर शर्मा के सुपरविजन, सहायक पुलिस आयुक्त (चाकसू वृत) भवानी सिंह के निर्देशन और थानाधिकारी राजेश गौतम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

​टीम ने तकनीकी अनुसंधान और सूचना तंत्र की मदद से मुख्य आरोपी विनोद कुमार मीणा (24 वर्ष), निवासी तलाई की ढाणी, काशीपुरा (थाना कोटखावदा, जयपुर) को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल व अन्य आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपी ने लूटा गया मोबाइल अपने साथी रोहित मीणा के पास होना बताया है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट और लूट के प्रकरण दर्ज हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • ​विनोद कुमार मीणा पुत्र पुनीराम मीणा (उम्र 24 वर्ष), निवासी तलाई की ढाणी, काशीपुरा, थाना कोटखावदा, जयपुर दक्षिण।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

  • ​राजाराम (सउनि – विशेष भूमिका), लालाराम (कांस्टेबल 11768) एवं विमला (महिला कांस्टेबल 10235), पुलिस थाना शिवदासपुरा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 साल पुराने मामले में फरार स्थाई वारंटी मोहम्मद आसिफ गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/पुलिस थाना विद्याधर नगर ने स्थाई वारंटियों...