जयपुर में NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, 12 लाख की एमडी ड्रग्स बरामद

जयपुर में NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, 12 लाख की एमडी ड्रग्स बरामद

जयपुर, 15 सितम्बर 2025। गौरव कोचर।टेलीग्राफ टाइम्स।
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने “क्लीन लोही” अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना मानसरोवर क्षेत्र में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 87.70 ग्राम नशीला पदार्थ एमडी बरामद किया है। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवेश कुमार (21 वर्ष, निवासी टोंक, वर्तमान में मानसरोवर, जयपुर) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह यह नशीला पदार्थ टोंक से अपनी महिला साथी के सहयोग से खरीदकर जयपुर लाता और विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/22 में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आयुक्त बिजू जॉर्ज जोसेफ और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) मनीष अग्रवाल के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में सीएसटी और थाना मानसरोवर की टीम ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related