जयपुर में 5 दिनों में वितरित हुए 15 लाख से अधिक परिगणना परिपत्र

जयपुर में 5 दिनों में वितरित हुए 15 लाख से अधिक परिगणना परिपत्र

– जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने मतदाताओं से की सक्रिय भागीदारी की अपील
– बीएलओ घर-घर जाकर भरवा रहे परिगणना प्रपत्र, 4 दिसम्बर तक चलेगा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम

गौरव कोचर •

जयपुर, 8 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जयपुर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के तहत मतदाताओं की जानकारी अद्यतन करने और सत्यापन हेतु व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं से परिगणना प्रपत्र भरवाने का कार्य कर रहे हैं।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

जिले में पिछले 5 दिनों के भीतर कुल 15 लाख 45 हजार 448 परिगणना परिपत्रों का वितरण किया जा चुका है। इस अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र मतदाता की सही जानकारी प्राप्त कर उन्हें अद्यतन मतदाता सूची में सम्मिलित करना है।

मतदाताओं से जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र की मूल इकाई हैं और निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के बीएलओ के साथ सहयोग करते हुए परिगणना प्रपत्र भरें एवं आवश्यक जानकारी सटीक रूप में उपलब्ध कराएं ताकि उनके नामों की मैपिंग पूर्ववर्ती मतदाता सूची से की जा सके।
उन्होंने बताया कि पूरे जिले में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी निरंतर फील्ड निरीक्षण कर रहे हैं और अभियान की प्रगति पर बारीकी से निगरानी रखी जा रही है।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

विधानसभा क्षेत्रवार परिगणना परिपत्र वितरण

जयपुर उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार सभी विधानसभा क्षेत्रों में परिगणना परिपत्रों का वितरण जोरों पर है। अब तक क्षेत्रवार वितरण इस प्रकार हुआ है —

चाकसू – 1,10,948, आमेर – 1,37,533, बस्सी – 1,01,652, शाहपुरा – 1,00,359, चौमूं – 1,07,121, दूदू – 1,02,689, फुलेरा – 1,02,889, जमवारामगढ़ – 89,964, मालवीय नगर – 67,740, झोटवाड़ा – 1,38,563, आदर्श नगर – 68,915, विद्याधर नगर – 88,740, किशनपोल – 47,297, बगरू – 86,495, हवामहल – 59,162, सांगानेर – 82,437, सिविल लाइंस – 52,944।

मतदाताओं को नहीं होगी अतिरिक्त दस्तावेजों की आवश्यकता

मेघराज मीणा ने बताया कि परिगणना अवधि के दौरान जिन मतदाताओं की मैपिंग पूर्व विशेष पुनरीक्षण से हो जाएगी, उन्हें किसी अतिरिक्त दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं का सहयोग ही इस अभियान की सफलता की कुंजी है।

सक्रिय सहयोग का आह्वान

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने में योगदान दें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...