जयपुर में 31 अक्टूबर को एकता मार्च का आयोजन

जयपुर में 31 अक्टूबर को एकता मार्च का आयोजन

नरेश गुनानी •

29 अक्टूबर 2025, जयपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे जयपुर के गांधी सर्किल से एकता मार्च का शुभारंभ होगा। युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव डॉ. नीरज कुमार पवन ने बुधवार को गांधी सर्किल से अमर जवान ज्योति मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

फ़ोटो ग्राफ टेलीग्राफ टाइम्स

उन्होंने बताया कि मार्च का मार्ग गांधी सर्किल से बिड़ला मंदिर, रामबाग, अंबेडकर सर्किल होते हुए अमर जवान ज्योति तक रहेगा। इस पदयात्रा में विशिष्टजन, शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, एनएसएस, एनसीसी, युवा लीडर, पुलिस, आरएसी, होमगार्ड, कर्मचारी संघ, एनजीओ और बड़ी संख्या में आमजन भाग लेंगे।

इससे पहले सवाई मान सिंह स्टेडियम स्थित मीटिंग हॉल में हुई बैठक में डॉ. पवन ने अधिकारियों से अब तक की तैयारियों की जानकारी ली और समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिभागियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में जिला प्रशासन, सूचना एवं जनसम्पर्क, डीओआईटी, पर्यटन, नगर निगम ग्रेटर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, स्काउट गाइड और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related