जयपुर में 25 लाख की फिरौती के लिए युवक का अपहरण, खोह नागोरियान पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपये की फिरौती के लिए किए गए अपहरण के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अपहृत युवक पंकज कुमार मीणा को सकुशल दस्तयाब कर वारदात में शामिल दो आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया है।

गाड़ी से टक्कर मारकर किया था अगवा

24 अगस्त 2026 को परिवादी मुनेश कुमार मीणा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका भतीजा पंकज कुमार मीणा 23 अगस्त को सुबह करीब 3 बजे अपने दोस्त योगेश शर्मा के साथ किसी काम से खातीपुरा आया था। इसी दौरान एक सफेद रंग की चार पहिया गाड़ी ने पंकज की मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर गिरा दिया और पंकज को जबरन उठाकर ले गए। इसके बाद बदमाशों ने वॉट्सऐप कॉल के जरिए परिजनों से पंकज को छोड़ने के बदले 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 140 (2) बीएनएस के तहत मुकदमा संख्या 500/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता

पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल और पुलिस उपायुक्त रंजीता शर्मा (जिला जयपुर पूर्व) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन के सुपरविजन व सहायक पुलिस आयुक्त शिवदयाल (मालवीय नगर) के नेतृत्व में खोह नागोरियान थानाधिकारी सुनील गोदारा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिर तंत्र की मदद से कड़ियां जोड़ते हुए अपहृत पंकज को सुरक्षित मुक्त कराया और दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

  • विशु पाराशर (उम्र 23 वर्ष): पुत्र बृजेश पाराशर, निवासी आदर्श नगर, सेक्टर-01, बयाना, पुलिस थाना बयाना, जिला भरतपुर।
  • मंजीत शर्मा (उम्र 21 वर्ष): पुत्र सुनील शर्मा, निवासी बन्ध की ढाणी, सिकन्दरा, पुलिस थाना सिकन्दरा, जिला दौसा।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम

सुनील गोदारा (थानाधिकारी), मुकेश कुमार (उप निरीक्षक), धीरज (कानि 4082), बजरंग लाल (कानि 4689), सन्नी कुमार (कानि 12483), हारूराम (कानि 10161, डीएसटी), पवन (कानि 12075, डीएसटी) और देवेन्द्र सिंह (कानि 11068, डीएसटी)।

​इस पूरी कार्रवाई में स्पेशल टीम के कांस्टेबल धीरज (4082) और कांस्टेबल बजरंग लाल (4689) की विशेष भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल वाहन और अन्य संभावित संलिप्तताओं के संबंध में जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 साल पुराने मामले में फरार स्थाई वारंटी मोहम्मद आसिफ गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/पुलिस थाना विद्याधर नगर ने स्थाई वारंटियों...