जयपुर में “सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी” अभियान के तहत हुआ भव्य आयोजन

जयपुर में “सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी” अभियान के तहत हुआ भव्य आयोजन

रिपोर्ट मुस्कान तिवाड़  | संपादन गणेश शर्मा | टेलीग्राफ टाइम्स 

जयपुर, 25 अगस्त। राजस्थान पुलिस के तत्वावधान में महिला सुरक्षा और जागरूकता को नई दिशा देने के लिए चलाए जा रहे “सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी” अभियान के अंतर्गत रविवार को राजधानी जयपुर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता मीणा के नेतृत्व में कालिका महिला पेट्रोलिंग टीम ने JECRC यूनिवर्सिटी में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस दौरान छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया। टीम ने छात्राओं को राजकॉप सिटीजन ऐप और महिला हेल्पलाइन की जानकारी देकर सतर्क और सुरक्षित रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के बाद पुलिस टीम ने वॉक एंड टॉक अभियान के जरिए विधानी चौराहा, पीजी हॉस्टल, राजस्थान यूनिवर्सिटी हॉस्टल और अल्बर्ट हॉल क्षेत्र में नागरिकों से संवाद किया। इसमें महिलाओं और बच्चियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया।

अभियान की विशेष झलक अल्बर्ट हॉल पर देखने को मिली, जहां नुक्कड़ नाटक के माध्यम से “सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी” विषय पर प्रभावी नाट्य प्रस्तुति दी गई। दर्शकों ने इस नाटक को खूब सराहा और महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता मीणा ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। हमारा उद्देश्य है कि बेटियाँ आत्मनिर्भर बनें और डर की बजाय आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। जब हर नागरिक जागरूक होगा तभी सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सकेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ऑपरेशन महिला गरिमा: स्कूल जाती छात्रा का पीछा कर अभद्र इशारे करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गौरव कोचर  ​जयपुर, 22,अप्रैल। राजधानी में महिलाओं और बालिकाओं की...

अर्जेंटीना: मक्का उत्पादन में ऐतिहासिक उछाल की उम्मीद

  ​आर बी चतुर्वेदी  अर्जेंटीना के कृषि विशेषज्ञों और प्रमुख अनाज...