जयपुर में भाजपा की तिरंगा यात्रा: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना को सलाम, 500 किमी अंदर तक किया गया पाकिस्तान में हमला

जयपुर में भाजपा की तिरंगा यात्रा: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना को सलाम, 500 किमी अंदर तक किया गया पाकिस्तान में हमला

Reported By: मुस्कान तिवाड़ी
Edited By: लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
मई 15, 2025

जयपुर, राजस्थान – भारतीय सेना द्वारा हाल ही में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न मनाने और सुरक्षाबलों की वीरता को सम्मान देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को राजधानी जयपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल से हुई और इसका समापन बड़ी चौपड़ पर हुआ। इस देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़, अनेक विधायक और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर राजस्थान पुलिस बैंड ने देशभक्ति गीतों की धुन बजाई, जिससे वातावरण में उत्साह और जोश भर गया। जगह-जगह ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से शहर गूंज उठा।

मुख्यमंत्री ने सेना और वैज्ञानिकों को किया नमन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तिरंगा यात्रा के मंच से बोलते हुए कहा, “भारत हमेशा शांति का उपदेश देता रहा है, लेकिन जब हमला होता है तो जवाब भी देता है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमारी सेना ने केवल उन स्थानों पर सटीक हमला किया, जहां आतंकी ठिकाने थे। मैं हमारे सैनिकों और वैज्ञानिकों को धन्यवाद देता हूं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस सशक्त नेतृत्व के लिए बधाई देता हूं।”

पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत को श्रद्धांजलि

यात्रा से पहले मुख्यमंत्री शर्मा ने भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की 15वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, “भैरों सिंह शेखावत जी ने अंत्योदय की भावना से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाई। उनके योगदान को आज भी पूरा राष्ट्र याद करता है।”

फ़ोटो ग्राफ भावेश जांगिड़

डिप्टी सीएम का सेना के लिए सम्मान

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा, “यह रैली हमारी सेना के अद्वितीय साहस और प्रेरणा को सलाम करने के लिए है। आज का दिन उन वीर जवानों को सम्मान देने का दिन है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया।”

500 किलोमीटर अंदर तक पाकिस्तान में हुआ हमला

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। “जब पाकिस्तान ने कश्मीर में पर्यटकों पर हमला किया, तब हमारे धैर्य की परीक्षा पूरी हो चुकी थी। ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमारी सेना ने पाकिस्तान के भीतर 500 किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। यह एक सशक्त संदेश है कि भारत अब सहने वाला नहीं, जवाब देने वाला देश बन चुका है।”


 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खरसिया अपडेट: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत का मामला;

घंटों चले चक्काजाम के बाद शर्तों पर बनी सहमति,...

खरसिया: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत से उबाल;

कस्टोडियल डेथ के आरोपों के बीच चक्काजाम, डेथ सर्टिफिकेट...