जयपुर में फायरिंग का अपराधी 24 घंटे में गिरफ्तार, अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद

जयपुर में फायरिंग का अपराधी 24 घंटे में गिरफ्तार, अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद

गौरव कोचर 

भरत लाल उर्फ भरत सिंह मीणा ने मकान मालिक से रंजिश के चलते गार्ड पर फायरिंग की थी, पुलिस की तेज़ कार्रवाई से हुआ पर्दाफाश

जयपुर, 25 सितम्बर 2025:
जिला स्पैशल टीम एवं थाना बजाज नगर की संयुक्त कार्रवाई में थाना क्षेत्र में दिनांक 24 सितम्बर 2025 की रात को हुई फायरिंग की वारदात का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया गया। पुलिस ने इस गंभीर वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी भरत लाल उर्फ भरत सिंह मीणा को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

अभियुक्त भरत लाल उर्फ भरत सिंह मीणा, पुत्र राजूलाल मीणा, उम्र 35 वर्ष, निवासी गांव टोड्पुरा, थाना हिण्डोन सदर, जिला करौली, वर्तमान पता दादू दयाल नगर / सूमेल नगर, मुहाना मंडी रोड, जयपुर। वह वर्ष 2023 में मकान मालिक के घर चौकीदारी करता था और उसी दौरान पत्नी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। उस समय उसके खिलाफ थाना बजाज नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था और उसे गिरफ्तार भी किया गया था।

वारदात का कारण

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मकान मालिक दिनेश दयाल गुप्ता ने वर्ष 2023 की चोरी की घटना को लेकर उस पर और उसकी पत्नी पर अत्यधिक आरोप लगाया, जिससे उसे आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव हुआ। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने दिनेश गुप्ता को धमकाने और नुकसान पहुँचाने का मन बनाया।

अभियुक्त ने करीब 11,800 रुपये में देशी कट्टा और 6 कारतूस खरीदे। फायरिंग की घटना से 4-5 दिन पहले उसने मकान मालिक को फोन पर गाली-गलौच की, घर में डीज़ल छिड़ककर जान से मारने की धमकी दी और पैसे की मांग भी की। इस संबंध में थाना हाजा में प्रकरण संख्या 371/2025, धारा 308 (2) और 352 बीएनएस में अनुसंधान जारी है।

घटना का विवरण

दिनांक 24 सितम्बर 2025 की रात लगभग 11.30 बजे, आरोपी अपने मोटरसाइकिल से दिनेश गुप्ता के घर के सामने गया। उसने गार्ड रूम के अंदर बैठे गार्ड पर देशी कट्टा से फायर किया। गोली गार्ड रूम के शीशे को तोड़ते हुए अंदर चली गई। दूसरा फायर गेट की ओर किया गया, लेकिन पकड़े जाने के डर से आरोपी तुरंत फरार हो गया।

गिरफ्तारी और कार्रवाई

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व, सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर और थाना बजाज नगर की प्रभारी पुलिस निरीक्षक पूनम चौधरी के नेतृत्व में जिला स्पैशल टीम व थाना बजाज नगर की संयुक्त टीम गठित की गई।

टीम ने दिन-रात तकनीकी सहायता, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस का उपयोग कर आरोपी की तलाश की। करौली जिला और जयपुर में संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। कठोर प्रयासों के बाद आरोपी भरत लाल को दस्तयाब कर अनुसंधान अधिकारी पूनम चौधरी के समक्ष पेश किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियार (देशी कट्टा) और मोटरसाइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड पर लिया गया

पुलिस टीम का विवरण

थाना बजाज नगर जयपुर:

  1. पूनम चौधरी – पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी
  2. रामवतार – कानि 11433
  3. भरतलाल – कानि 6477
  4. धर्मसिंह – हैड कानि 1821
  5. हरिओम – कानि 11432

जिला स्पैशल टीम:

  1. बन्ना लाल – एसआई
  2. तुलसीराम – हैड कानि 644
  3. राजेश – कानि 7730

पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सभी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देने वालों के प्रति सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खरसिया अपडेट: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत का मामला;

घंटों चले चक्काजाम के बाद शर्तों पर बनी सहमति,...

खरसिया: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत से उबाल;

कस्टोडियल डेथ के आरोपों के बीच चक्काजाम, डेथ सर्टिफिकेट...