जयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 साल पुराने मामले में फरार स्थाई वारंटी मोहम्मद आसिफ गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/पुलिस थाना विद्याधर नगर ने स्थाई वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 22 वर्ष पुराने मामले में फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी वर्ष 2004 के एक मामले में जमानत मिलने के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

​पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) करण शर्मा के अनुसार, वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर (द्वितीय) बजरंग सिंह शेखावत के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त शास्त्रीनगर दिलीप कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी सज्जन कुमार (पुलिस निरीक्षक, विद्याधर नगर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में कांस्टेबल श्रवण कुमार (3641), द्वारका प्रसाद (4948) और मंजीत कुमार (9442) को शामिल किया गया।

​गठित टीम ने तकनीकी सहायता और आसूचना के आधार पर निगरानी रखते हुए घर में अवैध रूप से बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में 22 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद सईद उर्फ दफेदार मंसूरी (उम्र 55 वर्ष, निवासी प्लॉट नंबर सी-238-239, विद्याधर नगर, जयपुर; हाल सर्वे नंबर 382, लंकापुरी, भट्टा बस्ती, जयपुर) को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया।

​अलग-अलग पते बदलकर काट रहा था फरारी

वारंटी पर आरोप है कि उसने वर्ष 2004 में परिवादी को उसके घर में उसकी इच्छा के विरुद्ध कैद कर रखा था और मारपीट की थी। मामले में अदालत से जमानत मिलने के बाद वह अपने स्थाई पते से फरार हो गया था। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने और पते बदलकर फरारी काट रहा था। पुलिस अब आरोपी से अग्रिम कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र: सड़कों के विकास के लिए 4.24 करोड़ रुपये की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों को मिली गति

अजमेर/ नरेश गुनानी/राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निरंतर...

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना: नागौर जिले ने पूरे देश में हासिल किया दूसरा स्थान, नई दिल्ली में हुआ सम्मान

नागौर/ नरेश गुनानी/प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत नागौर...