जयपुर में नगरीय निकाय चुनाव: संवीक्षा पूरी, 1,380 नामांकन पत्र निरस्त; 3,366 प्रत्याशी वैध रूप से मैदान में

जयपुर/ गौरव कोचर/जयपुर जिले के 19 नगरीय निकायों में पार्षद पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच (संवीक्षा) की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। संवीक्षा के बाद कुल दाखिल 4,868 नामांकन पत्रों में से 1,380 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए, जबकि 3,488 नामांकन पत्र वैध पाए गए। इस आधार पर जिलेभर में कुल 3,366 उम्मीदवार वैध रूप से नामांकित हुए हैं।

​जिला निर्वाचन अधिकारी (म्युनिसिपल) संदेश नायक के अनुसार, जिले के 19 निकायों के 690 वार्डों में प्रत्याशियों की स्थिति अब काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए कुल 1,378 नामांकन दाखिल किए गए थे, जिनमें से 338 पत्र निरस्त हुए और 1,040 वैध पाए गए। इसके तहत नगर निगम में 1,007 उम्मीदवार वैध पाए गए हैं।

निकायवार नामांकन संवीक्षा की स्थिति:

निकाय का नाम

कुल नामांकन

निरस्त

वैध नामांकन

वैध उम्मीदवार

नगर निगम जयपुर

1,378

338

1,040

1,007

चौमूं नगर परिषद

234

89

145

141

शाहपुरा नगर परिषद

533

194

339

326

बगरू नगर पालिका

210

61

149

137

बस्सी नगर पालिका

211

32

179

178

चाकसू नगर पालिका

365

129

236

213

दूदू नगर पालिका

171

48

123

121

जमवारामगढ़ नगर पालिका

162

50

112

112

जोबनेर नगर पालिका

109

12

97

94

कालाडेरा नगर पालिका

113

33

80

79

कानोता नगर पालिका

74

5

69

69

खेजरोली नगर पालिका

162

54

108

107

किशनगढ़-रेनवाल नगर पालिका

144

29

115

115

मनोहरपुर नगर पालिका

223

69

154

148

नारायणा नगर पालिका

170

62

108

108

फागी नगर पालिका

196

68

128

113

फुलेरा नगर पालिका

108

11

97

97

सांभर नगर पालिका

172

59

113

105

वाटिका नगर पालिका

133

37

96

96

3 सितंबर तक नाम वापसी, 4 को आवंटित होंगे चुनाव चिन्ह

​निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, वैध रूप से नामांकित प्रत्याशी 3 सितंबर 2026 को अपराह्न 3:00 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद 4 सितंबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद ही चुनावी दंगल में अंतिम रूप से डटे रहने वाले उम्मीदवारों की अंतिम तस्वीर साफ होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 साल पुराने मामले में फरार स्थाई वारंटी मोहम्मद आसिफ गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/पुलिस थाना विद्याधर नगर ने स्थाई वारंटियों...