जयपुर में नगरीय निकाय चुनावों को लेकर मतदाता जागरूकता रैली आयोजित: 200 स्काउट्स ने बनाई मानव श्रृंखला, जिला निर्वाचन अधिकारी ने की मतदान की अपील

जयपुर/ सुनील शर्मा/आगामी नगरीय निकाय आम चुनावों के मद्देनजर जयपुर जिले में मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सघन अभियान शुरू कर दिया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा ‘स्वीप’ (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) कार्यक्रम के तहत बुधवार को राजधानी में एक भव्य मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को स्वीप प्रभारी एवं जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शुभम भाईसारे ने बनीपार्क स्थित स्काउट एंड गाइड मंडल मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

​रैली में लगभग 200 स्काउट्स ने भाग लिया। यह रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जिला कलेक्ट्रेट सर्किल पहुंची। वहां स्काउट्स ने कलेक्ट्रेट सर्किल के चारों ओर एक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर आमजन को मतदान के महत्व का संदेश दिया। इस दौरान युवाओं ने मतदाता जागरूकता से जुड़े प्रेरक नारे लगाकर नागरिकों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

​चुनाव कार्यक्रम: 9 और 11 सितंबर को होगा मतदान

​जिला निर्वाचन अधिकारी म्यूनिसिपल संदेश नायक ने चुनाव कार्यक्रम का विवरण साझा करते हुए बताया कि जिले के सभी संबंधित नगरीय निकायों में मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगा:

  • 9 सितंबर: 2 नगर परिषदों सहित कुल 18 नगरीय निकायों के 540 वार्डों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान होगा।
  • 11 सितंबर: जयपुर जिले की 1 नगर निगम के 150 वार्डों के सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे।

​संदेश नायक ने नगरीय क्षेत्र के समस्त मतदाताओं से अपील की कि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करें और निष्पक्ष एवं भयमुक्त होकर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

​दिलाई गई मतदाता शपथ

​कलेक्ट्रेट सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीना ने उपस्थित सभी अधिकारियों, स्काउट्स और नागरिकों को नैतिक एवं शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई।

​इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हेमंत सिंह, स्काउट एवं गाइड मंडल मुख्यालय के एस.सी.ओ. दामोदर प्रसाद शर्मा तथा जिला नोडल स्वीप समन्वयक दिनकर शर्मा सहित निर्वाचन विभाग के कई अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 साल पुराने मामले में फरार स्थाई वारंटी मोहम्मद आसिफ गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/पुलिस थाना विद्याधर नगर ने स्थाई वारंटियों...