जयपुर में देश भर के 180 व्यापारिक दिग्गजों का जमावड़ा: भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की दो दिवसीय बैठक आज से

जयपुर में देश भर के 180 व्यापारिक दिग्गजों का जमावड़ा: भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की दो दिवसीय बैठक आज से

जयपुर | 09 जनवरी, 2026

| योगेश शर्मा

​भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल (बी यू वी एम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं गवर्निंग बॉडी की बहुप्रतीक्षित दो दिवसीय मीटिंग 10 और 11 जनवरी को जयपुर में आयोजित की जा रही है। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत के विभिन्न प्रांतों से 180 डेलीगेट्स जयपुर पहुँच चुके हैं। कोहरे की बाधाओं के बावजूद रेल, हवाई और सड़क मार्ग से डेलीगेट्स का आना निरंतर जारी है।

​उद्योग और व्यापार नीतियों पर होगा मंथन

​भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने बताया कि कई वर्षों के इंतजार के बाद यह बैठक जयपुर में हो रही है, जो राजस्थान के लिए गौरव का विषय है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए व्यापारिक कानूनों की समीक्षा करना और उनमें व्यावहारिक संशोधन के प्रस्ताव तैयार करना है।

​व्यापारिक ठगी और ‘चेक बाउंस’ का मुद्दा गर्माया

​जयपुर पहुँचे डेलीगेट्स ने चर्चा के दौरान व्यापार जगत की सबसे बड़ी समस्या ‘पेमेंट डिफ़ॉल्ट’ पर चिंता व्यक्त की। व्यापारियों का कहना है कि:

  • ​असामाजिक तत्व माल लेकर चेक दे देते हैं, जो बाद में बाउंस हो जाता है।
  • ​पुलिस इसे धारा 138 का मामला बताकर पल्ला झाड़ लेती है, जिसका निर्णय आने में सालों लग जाते हैं।
  • ​इस प्रकार की ‘व्यापारिक ठगी’ करने वालों के हौसले बढ़ रहे हैं। कल की मीटिंग में इस पर कड़ा प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

​लोकल टू ग्लोबल: ग्रामीण हुनर को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच

​सम्मेलन में ‘लोकल टू ग्लोबल’ विजन पर विशेष रणनीति तैयार की जाएगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के कारीगरों जैसे कारपेंटर, चर्मकार, लुहार और बुनकरों के उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुँचाना है। विशेषकर भारत के हस्तशिल्प (हैंडीक्राफ्ट) के निर्यात को बढ़ावा देकर ग्रामीण स्तर पर रोजगार सुनिश्चित करने पर बल दिया जाएगा।

​कार्यक्रम की रूपरेखा और वेन्यू

  • 10 जनवरी: कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान के ऑडिटोरियम में कॉन्फ्रेंस होगी। रात्रि भोज का आयोजन प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चोखी ढाणी में रखा गया है।
  • 11 जनवरी: दूसरे दिन की बैठक होटल ओम टॉवर के सभागार में होगी और रिवोल्विंग रेस्टोरेंट पर लंच का आयोजन होगा।

​डेलीगेट्स के ठहरने की व्यवस्था कॉन्स्टीट्यूशन क्लब, होटल ओम टॉवर और स्वास्तिक होटल (पोलोविक्ट्री) में की गई है।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...