जयपुर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज

जयपुर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा होंगे मुख्य अतिथि, 15 अगस्त को लेंगे परेड की सलामी

By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
जयपुर, 11 अगस्त।
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जयपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं और आयोजन को भव्य, गरिमामय एवं प्रेरणादायी बनाने के निर्देश दिए।

मुख्य समारोह 15 अगस्त को चौगान स्टेडियम में होगा, जिसमें उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को सम्मानित भी किया जाएगा।

बैठक में जिला कलक्टर ने मंच व्यवस्था, ध्वनि प्रसारण, यातायात एवं पार्किंग, सुरक्षा, आमंत्रण पत्र वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं सहित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, रोशनी, रंगोली और सजावट पर भी विशेष ध्यान देने को कहा और सभी कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास कराने के निर्देश दिए।

कलक्टर ने समारोह में जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, विरांगनाओं, खिलाड़ियों, लोक कलाकारों, पत्रकारों और समाज के विभिन्न वर्गों की विभूतियों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित करने के लिए कहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति, सामाजिक एकता और राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर की झलक प्रदर्शित करने पर बल दिया गया।

उन्होंने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत अधिक से अधिक घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराने के लिए जनजागरूकता बढ़ाने और व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए।

डॉ. सोनी ने कहा कि जयपुर अपनी ऐतिहासिक विरासत और “विश्व धरोहर शहर” के गौरव के साथ जाना जाता है, इसलिए यहां स्वतंत्रता दिवस का आयोजन इस परंपरा के अनुरूप भव्य और प्रेरणादायी होना चाहिए।

बैठक में पुलिस उपायुक्त करन शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर गोपाल सिंह शेखावत, आशीष कुमार, देवेंद्र कुमार जैन, मुकेश कुमार मूंड सहित जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन, विद्युत, रसद, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जनगणना-2027: जयपुर में मकान सूचीकरण और ब्लॉक गठन की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

जनगणना-2027: जयपुर में मकान सूचीकरण और ब्लॉक गठन की...

राजस्थान में खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा सख्त कानून, भजनलाल सरकार ने कसी कमर

राजस्थान में खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा सख्त कानून,...

अजमेर में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना:

38 साल बाद मिला दूसरा राजकीय विश्वविद्यालय | गौरव कोचर ​जयपुर,...