जयपुर में गांधी व शास्त्री जयंती: राज्यपाल बागडे और मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

जयपुर/ सुनील शर्मा/राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजधानी जयपुर में राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कनोडिया कॉलेज के समीप स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया।

​पुष्पार्चन के पश्चात राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गांधी सर्किल पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने वहां गूंज रही रामधुन और भक्ति संगीत का श्रवण किया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनके बताए सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया गया।

​इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related