जयपुर में ऑपरेशन ‘क्लीन स्वीप’ के तहत दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार

जयपुर में ऑपरेशन ‘क्लीन स्वीप’ के तहत दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार

13 ग्राम 44 मिलीग्राम कोकेन बरामद, स्कूटी भी जप्त

जयपुर, 10 नवम्बर 2025। गौरव कोचर 
जयपुर शहर में अवैध नशा तस्करों, विक्रेताओं और उपभोक्ताओं के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन ‘क्लीन स्वीप’ के तहत जयपुर पूर्व पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस उपायुक्त संजीव नैन (IPS) ने बताया कि सभी थानाधिकारियों को अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व आशाराम चौधरी (RPS) के सुपरविजन एवं सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर आदित्य पूनिया (RPS) के निर्देशन में उप निरीक्षक बन्ना लाल (प्रभारी, जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व) और उप निरीक्षक विजय पाल (थाना मालवीय नगर) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना मालवीय नगर क्षेत्र में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया —

  1. ऑस्टिन इजुचुक्वू (35 वर्ष) निवासी लागोस, नाइजीरिया, वर्तमान में शिवदासपुरा, जयपुर।
  2. पीटर ओकवुदिली (38 वर्ष) निवासी नीप, नाइजीरिया, वर्तमान में शिवदासपुरा, जयपुर।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 ग्राम 44 मिलीग्राम कोकेन और स्कूटी नम्बर RJ14WK3689 बरामद की। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मालवीय नगर में मुकदमा नंबर 373/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे काफी समय से जयपुर में कोकेन बेचने का काम कर रहे हैं और मुख्य रूप से कॉलेज छात्रों तथा आसपास के होटलों में ग्राहकों को सप्लाई करते हैं। आरोपियों से पूछताछ थाना खोह-नागोरियान पर जारी है।

गठित टीम —
जिला विशेष टीम एवं थाना मालवीय नगर पुलिस की संयुक्त टीम में बन्ना लाल, छीतरमल, तुलसीराम, रणवीर सिंह, हरूराम, देवेन्द्र, धर्मेन्द्र, नीरज, हेमन्त, जितेन्द्र सिंह, विजय पाल, ओमप्रकाश, मनोज कालेरा, सुशील, महेश चन्द, अविनाश, विजय सिंह, उदय सिंह सहित पुलिसकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...