जयपुर में ऑपरेशन “क्लीन स्वीप”: अवैध ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 37,410 टेबलेट और कैप्सूल बरामद
सीएसटी और तकनीकी टीम की संयुक्त कार्रवाई में सम्पत सिंह, अभिराज सिंह और अंकुश अग्रवाल पर वाणिज्यिक मात्रा में नशीली दवाइयों की तस्करी का खुलासा
गौरव कोचर
जयपुर, 25 सितम्बर 2025:
पुलिस आयुक्तालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत जयपुर शहर में अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाइयों के तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस थाना भांकरोटा में विशेष कार्रवाई करते हुए सम्पत सिंह, अभिराज सिंह और अंकुश अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से Alprazolam और Tramadol की कुल 37,410 टेबलेट और कैप्सूल बरामद किए गए। इस कार्यवाही में सीएसटी और तकनीकी टीम की अहम भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
- सम्पत सिंह शेखावत, पुत्र अयण सिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी प्लाट 20ई, हरि निकुज, जयसिंहपुरा, थाना भांकरोटा, जयपुर (पश्चिम)।
- अंकुश अग्रवाल, पुत्र सत्येन्द्र कुमार अग्रवाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी मकान नं. 45, अभिनन्दन एनक्लेव, जयसिंहपुरा, थाना भांकरोटा, जयपुर (पश्चिम)।
- अभिराज सिंह, पुत्र भूपेन्द्र सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम करमचन्दपुर, थाना मोहम्मदाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश।
वारदात का तरीका
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आगरा से अवैध ड्रग्स मंगवाकर जयपुर में नेटवर्क के माध्यम से केंद्रीय कारागार और शहर के विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करते थे। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से अनुसंधान कर शेष आरोपी और नेटवर्क के अन्य सदस्य के विरुद्ध भी साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।
पुलिस कार्रवाई का विवरण
पुलिस ने प्रकरण संख्या 277/2025, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई दर्ज की।
इससे पहले, ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत:
- 19.09.2025: थाना प्रताप नगर में 530 ग्राम स्मैक बरामद, आरोपी रेखा सांसी और नगीना सांसी गिरफ्तार। अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ 10 लाख रुपए।
- 15.09.2025: थाना मानसरोवर में 87.70 ग्राम एमडी बरामद, आरोपी कमलेश कुमार गिरफ्तार। अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 12 लाख रुपए।

