जयपुर में ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत बड़ी कार्रवाई: 7 ग्राम स्मैक और नकदी के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

जयपुर / गौरव कोचर/जयपुर शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत जयपुर पूर्व की जिला विशेष टीम (DST) और ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने एक संयुक्त बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर इलाके से अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचते हुए एक महिला तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

​गिरफ्तार महिला के कब्जे से पुलिस ने कुल 07 ग्राम 15 मिलीग्राम स्मैक और स्मैक की बिक्री से कमाए गए 17,200 रुपये नकद बरामद किए हैं।

​उच्चाधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

​विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) ओम प्रकाश द्वारा जयपुर शहर में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए सभी थानाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा के सुपरविजन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त आदर्श नगर सुरेन्द्र सिंह बांगड़वा के निर्देशन में एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया।

​इस टीम का नेतृत्व जिला विशेष टीम (DST) के प्रभारी सुखवीर सिंह (पु.नि.) और ट्रांसपोर्ट नगर थानाधिकारी अरूण कुमार (पु.नि.) ने किया। टीम ने मुखबिरों और खुफिया तंत्र से मिली सटीक सूचना के आधार पर खानिया बंधा कच्ची बस्ती में दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

​सीकर की रहने वाली है महिला, पति लाकर देता था स्मैक

​पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई महिला आरोपी की पहचान रेखा सांसी (28 वर्ष) पत्नी सोनू सांसी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गांव तारपुरा, थाना दादिया (जिला सीकर) की रहने वाली है और वर्तमान में खानिया बंधा कच्ची बस्ती, ट्रांसपोर्ट नगर में रह रही थी।

​पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह काफी समय से जयपुर में स्मैक बेचने का धंधा कर रही है। यह स्मैक बाहर से उसका पति सोनू सांसी लाकर देता था। इसके बाद वह स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया (टोकन) बनाकर नशा करने वालों को 200 से 300 रुपये में बेचती थी। जब भी उसके पास माल खत्म होता, तो उसका पति उसे और स्मैक लाकर दे देता था। वह आस-पास के इलाकों में घूमकर और ग्राहकों को ढूंढकर स्मैक बेचती थी।

​एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

​पुलिस ने आरोपी महिला रेखा सांसी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ ट्रांसपोर्ट नगर थाने में मुकदमा नंबर 197/26, धारा 8/21 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आदर्श नगर थाना इलाके में स्मैक की सप्लाई के मुख्य स्रोतों और नेटवर्क का पता लगाने के लिए महिला से गहन पूछताछ कर रही है। महिला के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है।

​कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

विशेष भूमिका:

हरूराम कानि नं. 10161, देवेन्द्र कानि नं. 11067, हेमन्त कानि नं. 12078 (जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व)।

जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व:

छीतरमल स.उ.नि., तुलसीराम हैड कानि नं. 644, राजेश कानि नं. 7730, धर्मेन्द्र कानि नं. 10390, उदय सिंह कानि नं. 11075, विजय सिंह कानि नं. 11194, नीरज कानि नं. 11204, जितेन्द्र कानि चालक नं. 5500।

पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर टीम:

रामप्रताप कानि नं. 4631, मनोज कानि नं. 8856, ओमवीर सिंह कानि नं. 10393, गुलाब मीना कानि नं. 10470।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

सिविल डिफेंस की तत्परता से बची जान: 120 फीट गहरे कुएं में गिरे व्यक्ति का आधे घंटे में सफल रेस्क्यू

जयपुर / मुस्कान तिवाड़ी/ कानोता थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरा/खातिया...