जयपुर में ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” का बड़ा एक्शन: रामनगरिया थाना पुलिस ने 2 विदेशी ड्रग तस्करों को दबोचा, भारी मात्रा में MDMA बरामद

गौरव कोचर 

जयपुर। जयपुर आयुक्तालय की सीएसटी (कमिश्नर स्पेशल टीम) और रामनगरिया थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए ड्रग माफियाओं के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत कार्यवाही करते हुए दो विदेशी नागरिकों को अवैध मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए. (MDMA) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 11.95 ग्राम प्रतिबंधित ड्रग्स बरामद की गई है।

​उच्चाधिकारियों के सुपरविजन में चला अभियान

​यह कार्यवाही पुलिस आयुक्त (जयपुर) सचिन मित्तल के मार्गदर्शन, विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) ओम प्रकाश के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त अपराध (जयपुर) संजीव नैन के निकट सुपरविजन व नेतृत्व में अंजाम दी गई। जयपुर शहर को नशामुक्त करने और अवैध मादक पदार्थ तस्करों की कमर तोड़ने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत पुलिस लगातार संदिग्धों पर नजर रख रही थी।

​SKIT कॉलेज के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे थे विदेशी नागरिक

​रामनगरिया थाना इलाके में गश्त और निगरानी के दौरान सीएसटी को सूचना मिली कि एस.के.आई.टी. (SKIT) कॉलेज के गेट नंबर-3 के सामने दो विदेशी नागरिक संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। सूचना पर एक्टिव हुई संयुक्त टीम ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से 11.95 ग्राम अवैध एम.डी.एम.ए. ड्रग बरामद हुई, जिसे पुलिस ने मौके पर ही जप्त कर लिया।

दर्ज हुआ मुकदमा: इस मामले में पुलिस थाना रामनगरिया में आरोपियों के खिलाफ अभियोग संख्या 237/2026, धारा 8/22 स्वापक औषधी और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 (NDPS Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से नशीले पदार्थों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज (प्राप्ति स्रोतों) को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।

 

​गिरफ्तार विदेशी ड्रग तस्करों का प्रोफाइल

​पकड़े गए दोनों आरोपी मूल रूप से सूडान के रहने वाले हैं और वर्तमान में जयपुर व आसपास के इलाकों में रह रहे थे:

  1. मोहमद अलफातिह (MOHAMADELFATIH): पुत्र अब्देल्रहमान गेब्रिल अबुनासिब, उम्र 21 वर्ष, निवासी करारी (सूडान)। वर्तमान निवासी: बी-77, बैंक ऑफिसर कॉलोनी, रामनगरिया, जयपुर।
  2. एलवालिद अब्देलगादिर (ELWALID ABDELGADIR): पुत्र ओस्मान सिदअहमद, उम्र 29 वर्ष, निवासी खार्तूम (सूडान)। वर्तमान निवासी: फ्लैट नंबर 502, अरावली होम-2, 200 फीट मेन सीकर रोड, जना हॉस्पिटल के पास, अजमेर।

​जयपुर पुलिस की आमजन से अपील

​”नशे के विरुद्ध इस लड़ाई में आमजन पुलिस का सहयोग करें। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार और तस्करी में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। अगर आपको अपने आस-पास किसी भी प्रकार की संदिग्ध नशीली गतिविधियों की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।”

 

​कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम

​इस सफल कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में ये पुलिसकर्मी शामिल रहे:

​रामनगरिया थाना पुलिस एवं सीएसटी (C.S.T.) आयुक्तालय जयपुर की संयुक्त टीम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

प्रशिक्षण शिविर भविष्य के प्रोफेशन के लिए प्रथम सीढ़ी: बसंत जैन

​आत्मनिर्भर महिला मंच का 25 दिवसीय ग्रीष्मकालीन निशुल्क प्रशिक्षण...