गौरव कोचर/जयपुर पूर्व जिले के अंतर्गत आदर्श नगर थाना पुलिस ने अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) रंजीता शर्मा के अनुसार, वांछित अपराधियों और गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में सख्त निर्देश दिए गए थे।
इन निर्देशों के अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारसमल जैन के निर्देशन, सहायक पुलिस आयुक्त आदर्श नगर सुरेन्द्र बांगड़वा के सुपरविजन और थानाधिकारी छगन डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। 16 अगस्त को की गई इस कार्रवाई के दौरान चेक अनादरण (बैंक बाउंस) के मामलों में न्यायालय से जारी वारंट पर तीन आरोपियों, मारपीट के एक मामले के वारंटी और संदिग्ध गतिविधि में लिप्त दो अन्य संदिग्धों को दबोचा गया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
- चेक अनादरण (बैंक बाउंस) प्रकरण: साजिद कुरैशी (निवासी धोबियों का मोड़, आदर्श नगर), इन्द्रपाल सिंह (निवासी राजापार्क, आदर्श नगर) और जयसिंह नाथावत (निवासी झालाना कच्ची बस्ती, मालवीय नगर) को न्यायालय द्वारा एनआई एक्ट के मामलों में जारी गिरफ्तारी वारंट की पालना में गिरफ्तार किया गया।
- मारपीट व अन्य प्रकरण: मनीष कुमार वाल्मिकी (निवासी तुलसीदास की बगीची, आदर्श नगर) को न्यायालय एसीएम एंड जेएम क्रम-12 जयपुर महानगर प्रथम के वारंट पर गिरफ्तार किया गया।
- संदिग्ध गिरफ्तारियां: अपराध रोकथाम के तहत संदिग्ध रूप से घूमने पर रिजवान (निवासी बच्चा पार्क, मोती डूंगरी) और आर्यन पठान (निवासी झुंझुनू, हाल रामगंज) को 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
छगन डांगी (निरीक्षक एवं थानाधिकारी), आदित्य, धर्मसिंह, प्रेम सिंह एवं जगदीश (सभी कांस्टेबल, थाना आदर्श नगर)।