जयपुर: मित्तल कॉलेज के पास थार सवार लुटेरों का पर्दाफाश, जयसिंहपुरा खोर पुलिस ने 2 शातिर आरोपियों को दबोचा; काली थार और छीना गया मोबाइल बरामद

गौरव कोचर/जयपुर कमिश्नरेट की जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने मित्तल कॉलेज के पास देर रात राहगीरों से मारपीट कर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त काली थार कार (RJ60-CF-0974) और छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

रात में रास्ता रोककर की थी मारपीट और लूट

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा (IPS) ने बताया कि 27 अगस्त 2026 को परिवादी ने थाने में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि वह अपने दोस्तों सोहिल, रियान और आर्यन के साथ मोटरसाइकिल से मथुरादासपुरा की ओर जा रहा था। रात करीब 12 बजे श्मशान घाट के पास सामने से आई एक काले रंग की थार कार ने उनका रास्ता रोक लिया। कार से उतरे तीन-चार बदमाशों ने उनके साथ ताबड़तोड़ मारपीट शुरू कर दी और नकदी व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 348/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज और रूट मैपिंग से पकड़े गए बदमाश

वारदात की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर-प्रथम) डॉ. आलोक सिंघल के सुपरविजन, सहायक पुलिस आयुक्त (आमेर) प्रतीक सिंह (IPS) के निर्देशन और थानाधिकारी रघुवीर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और शहर के उस रूट से गुजरने वाली काली थार गाड़ियों की पड़ताल की। तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कानोता थाना क्षेत्र में दबिश देकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

वारदात का तरीका: टक्कर मारकर गिराते और झाड़ियों में छोड़ देते

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे रोज अलग-अलग सुनसान रास्तों की रेकी करते थे। सुनसान जगह देखकर मोटरसाइकिल सवारों को गाड़ी से टक्कर मारकर गिरा देते या पैदल जा रहे लोगों को रोककर मारपीट करते थे। लूटपाट के बाद पीड़ितों को झाड़ियों में छोड़कर फरार हो जाते थे। आरोपियों ने कानोता, शिवदासपुरा और जयसिंहपुरा खोर थाना क्षेत्रों में दर्जनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. ​अभिषेक शर्मा पुत्र कन्हैयालाल शर्मा (उम्र 25 वर्ष), निवासी राजपुरा पातलवास, थाना तुंगा, जयपुर; हाल निवासी 141सी, विवेक विहार, जामडोली, जयपुर।
  2. ​राहुल बैरवा पुत्र शंकरलाल बैरवा (उम्र 20 वर्ष), निवासी आगरा रोड, माली की कोठी, लखेसरा, थाना कानोता, जयपुर।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

  • ​हरिओम सिंह (उप-निरीक्षक), रतन लाल (स.उ.नि.), ओमेश (कांस्टेबल), गंगाधर (कांस्टेबल – विशेष भूमिका), राजुराम (कांस्टेबल – विशेष भूमिका), प्रदीप (कांस्टेबल – विशेष भूमिका) एवं ओमप्रकाश (कांस्टेबल), पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एडीपीओ ने बसंतराय के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, लापरवाही पर स्पष्टीकरण के निर्देश

बसंतराय/ गोड्डा झारखंड/नेहा रंजन/शिक्षा विभाग एवं झारखंड शिक्षा परियोजना...