जयपुर: बनीपार्क पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सूने मकानों और दुकानों को निशाना बनाने वाले दो शातिर नकबजन गिरफ्तार, 5 महंगे लैपटॉप बरामद

जयपुर, 16 जुलाई 2026/ गौरव कोचर/जयपुर शहर में बढ़ती चोरी और नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए बनीपार्क थाना पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सूने मकानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों की रैकी कर चोरी करने वाले दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 5 महंगे लैपटॉप भी बरामद कर लिए हैं।

​पुलिस अधिकारियों के सुपरविजन में बनी विशेष टीम

​पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) प्रशांत किरण आईपीएस के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आयुक्तालय जयपुर (पश्चिम) राजेश गुप्ता और सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त सदर धर्मवीर सिंह आरपीएस के निकट सुपरविजन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। वारदातों की गंभीरता को देखते हुए बनीपार्क थानाधिकारी मनोज कुमार बेरवाल (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में भंवरलाल स०उ०नि०, कानि. महिपाल, कानि. श्यामलाल, कानि. सुनील कुमार (तकनीकी शाखा) और कानि. गोगराज को शामिल किया गया था।

​सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता से हुई गिरफ्तारी

​मामले के अनुसार, परिवादी श्याम सुन्दर खण्डेलवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 जुलाई 2026 को तड़के करीब 02:00 बजे तीन अज्ञात बदमाशों ने उनके ऑफिस का ताला और गेट तोड़कर 5 लैपटॉप और 1 प्रिंटर चोरी कर लिया। इस शिकायत पर बनीपार्क थाने में अभियोग संख्या 104/2026 धारा 305 (A) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

​गठित टीम ने घटनास्थल के आस-पास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी सहायता, मुखबिरों से मिली सटीक जानकारी और संदिग्धों के हुलिये के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। इसके बाद घेराबंदी कर घटना में संलिप्त दो आरोपियों, अमन रेगर उर्फ नक्चया और हितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी 5 लैपटॉप बरामद कर लिए हैं। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी शुभम उर्फ चिन्नू की तलाश जारी है।

​नशा पूर्ति के लिए करते थे रैकी और चोरी

​पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे नशे के आदी हैं और अपनी नशा पूर्ति के लिए ही वारदातों को अंजाम देते हैं। वे दिन में सूने मकानों, दुकानों और दफ्तरों की रैकी करते थे और मौका पाकर रात के समय ताले तोड़कर नकबजनी करते थे। चोरी किए गए कीमती सामान को वे बेहद सस्ते दामों में बेच देते थे और उन रुपयों को खाने-पीने व नशे के शौक पूरे करने में उड़ा देते थे। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से जयपुर शहर में हुई अन्य वारदातों के संबंध में गहन अनुसंधान कर रही है।

​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

  1. अमन रेगर उर्फ नक्चया पुत्र बाबूलाल रेगर (उम्र 25 वर्ष), निवासी: म.न. 4374, तोपखाने का रास्ता, चांदपोल, पुलिस थाना: कोतवाली, जयपुर।
  2. हितेश कुमार पुत्र विरेन्द्र कुमार रेगर (उम्र 30 वर्ष), निवासी: म.न. 4382, तोपखाने का रास्ता, चांदपोल, पुलिस थाना: कोतवाली, जयपुर (वर्तमान पता: म.न. 69, गोविन्द नगर, डी.सी.एम., अजमेर रोड, जयपुर)।

​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

​मनोज कुमार बेरवाल पु.नि. (थानाधिकारी), भंवर लाल सहायक उप निरीक्षक, जग्गावर सिंह कानि. 4151, महिपाल कानि. 9474 (विशेष भूमिका), श्यामलाल कानि. 11982, सुनिल कुमार कानि. 10546 (तकनीकी शाखा, विशेष भूमिका), गोगराज कानि. 11694, शंकर कानि. 10275, देवेन्द्र कानि. 7714 (पुलिस थाना बनीपार्क, जयपुर पश्चिम)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

सिविल डिफेंस की तत्परता से बची जान: 120 फीट गहरे कुएं में गिरे व्यक्ति का आधे घंटे में सफल रेस्क्यू

जयपुर / मुस्कान तिवाड़ी/ कानोता थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरा/खातिया...