जयपुर: फर्जी जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड लविश जैन बेंगलुरू से गिरफ्तार

जयपुर: फर्जी जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड लविश जैन बेंगलुरू से गिरफ्तार

गौरव कोचर, टेलीग्राफ टेलीग्राफ 

मुहाना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 4000 किलोमीटर पीछा कर दबोचा ठग

जयपुर दक्षिण के मुहाना थाना क्षेत्र में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी करने वाले शातिर ठग लविश जैन को पुलिस ने बेंगलुरू (कर्नाटक) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार था और अपनी लोकेशन लगातार बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस टीम ने तकरीबन 4000 किमी तक पीछा करते हुए उसे उसकी महिला मित्र के फ्लैट से गिरफ्तार किया।

क्या है मामला?

18 सितंबर 2025 को परिवादी अंकित कुमावत ने रिपोर्ट दी कि लवेश जैन, राखी जैन और आशीष जैन अजमेरा ने टोल के पास लाखना रोड पर जमीन दिखाकर उसमें कॉलोनी काटने और प्लॉट देने का झांसा दिया।
ऑनलाइन और कैश मिलाकर 82 लाख रुपये हड़प लिए गए। जब परिवादी मौके पर जमीन देखने गया तो पता चला कि वह जमीन किसी और की है। इस पर मुकदमा नंबर 956/2025, धारा 318(4), 61(2) बीएनएस में दर्ज हुआ।

जांच और पीछा: 4000 किलोमीटर का चैलेंज

लविश जैन मुकदमा दर्ज होते ही जयपुर से फरार हो गया और लगातार अपनी लोकेशन बदलते रहा। वह हमेशा हवाई मार्ग से यात्रा कर पुलिस को भ्रमित कर रहा था।
पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी करते हुए आरोपी का पीछा पटना, कुल्लू-मनाली, वाराणसी से लेकर बेंगलुरू तक किया। अंततः बेंगलुरू से 50 किमी दूर एक सोसाइटी में उसकी महिला मित्र के फ्लैट से आरोपी को पकड़ा गया।

15 नवंबर 2025 को उसे दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर 3 दिन का पीसी रिमांड लिया गया है।

अन्य मामले भी आएंगे सामने

लविश जैन के खिलाफ मुहाना थाने में एक और मामला दर्ज है तथा चित्रकूट थाना जयपुर पश्चिम में भी एक मामला दर्ज है। पूछताछ जारी है और कई और धोखाधड़ी मामलों के खुलासे की संभावना व्यक्त की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  • लविश जैन, उम्र 24 वर्ष
    निवासी: अजमेरा फार्म, मुहाना मंडी के पास, जयपुर दक्षिण
    वर्तमान पता: प्रिवेन्टो वेलब्रेथ सोसाइटी, डोडालेबल्लापुर, बेंगलुरू (कर्नाटक)

पुलिस टीम

गुर भूपेंद्र सिंह (थानाधिकारी), करण सिंह (ASI), शिव सिंह (हेड कांस्टेबल), कान सिंह (हेड कांस्टेबल), अभय सिंह (हेड कांस्टेबल), लोकेश (तकनीकी शाखा), राम सिंह (तकनीकी शाखा), ओमप्रकाश डोबर (कांस्टेबल)

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...