जयपुर पूर्व में 4 स्पा सेंटरों पर पुलिस का बड़ा छापा: गाइडलाइन उल्लंघन पर संचालक सहित कई गिरफ्तार

​जयपुर | गौरव कोचर/जयपुर शहर में अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों और उनकी आड़ में होने वाली अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला विशेष टीम (DST) जयपुर पूर्व और चार थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गांधी नगर, प्रताप नगर, ट्रांसपोर्ट नगर और मालवीय नगर इलाकों में एक साथ छापेमारी कर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे स्पा सेंटरों पर शिंकजा कसा।

कार्रवाई का पूरा ब्योरा

​पुलिस आयुक्त जयपुर शहर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पूर्व में स्पा सेंटर संचालकों को पुलिस आयुक्तालय द्वारा जारी गाइडलाइन के संबंध में चेतावनी दी गई थी, लेकिन पालना न करने पर धारा 170 बी.एन.एस.एस. (BNSS) के तहत गिरफ्तारियां की गईं

थाना क्षेत्र

स्पा सेंटर का नाम

की गई कार्रवाई / गिरफ्तारियां

गांधी नगर

रूपा/रूमा स्पा सेंटर

04 पुरुष व 02 महिलाएं गिरफ्तार

प्रताप नगर

यूवी थाई स्पा सेंटर

संचालक सहित 07 पुरुष गिरफ्तार

ट्रांसपोर्ट नगर

साईन थाई स्पा सेंटर

05 पुरुष व 03 महिलाएं गिरफ्तार

मालवीय नगर

परदेशी स्पा सेंटर

04 पुरुष व 02 महिलाएं गिरफ्तार

उच्च अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

​रंजीता शर्मा (IPS), पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई पारस मल जैन (RPS) अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के निर्देशन में और सहायक पुलिस आयुक्त गांधी नगर, आदर्श नगर, मालवीय नगर व सांगनरे के सुपरविजन में अंजाम दी गई। संयुक्त टीमों का नेतृत्व सुखवीर सिंह (पु.नि.) प्रभारी DST जयपुर पूर्व तथा संबंधित थानाधिकारियों ने किया।

​पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटरों के खिलाफ यह नियमित चेकिंग और सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

​ कार्रवाई में शामिल पुलिस टीमें

  • ​जिला विशेष टीम (DST) जयपुर पूर्व: सुखवीर सिंह (पु.नि.), बन्ना लाल (उ.नि.), छीतरमल (स.उ.नि.), तुलसीराम (हैड कानि 644), राजेश (कानि 7730), धर्मेन्द्र (कानि 10390), हरूराम (कानि 10161), देवेन्द्र सिंह (कानि 10119), देवेन्द्र (कानि 11068), विजय सिंह (कानि 11194), नीरज (कानि 11204), पवन (कानि 12075), हेमन्त (कानि 12078), जितेन्द्र सिंह (कानि चालक 5500)।
  • ​पुलिस थाना गांधी नगर टीम: भजन लाल (पु.नि.), बनवारी (कानि), सुभाष (कानि 9395), नैना (कानि)।
  • ​पुलिस थाना प्रताप नगर टीम: विक्रान्त शर्मा (पु.नि.), जगदीश प्रसाद (उ.नि.), सुरज (हैड कानि 510), रेखा (कानि 11416)।
  • ​पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर टीम: राजेन्द्र प्रसाद (पु.नि.), मनीराम (हैड कानि 1178), कैलाश (कानि 12265), मनोज (कानि 9455)।
  • ​पुलिस थाना मालवीय नगर टीम: गौरव प्रधान (पु.नि.), रामखिलाड़ी (हैड कानि), ओमप्रकाश (कानि 8957), छोटी बाई (कानि)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...