जयपुर पूर्व में 3 माह से फरार चैन स्नैचर सोनू सिंह गिरफ्तार

जयपुर पूर्व में 3 माह से फरार चैन स्नैचर सोनू सिंह गिरफ्तार

गौरव कोचर 

जयपुर। 20 सितम्बर ,पुलिस थाना जवाहर नगर, जयपुर पूर्व की टीम ने 3 माह से फरार चल रहे चैन स्नैचर सोनू सिंह को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजिव नैन IPS के मार्गदर्शन में और आशाराम, अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व, लक्ष्मी सुथार, सहायक पुलिस आयुक्त आदर्शनगर जयपुर पूर्व के सुपरविजन में संपन्न हुई। टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी महेश चन्द्र गुर्जर, पु.नि. कर रहे थे।

घटना का विवरण

दिनांक 12 जून 2025 को, शिकायतकर्ता रेणू अग्रवाल, पत्नी श्री निवास अग्रवाल, निवासी 408 गली नं-2, राजापार्क, जयपुर ने बताया कि रात लगभग 08:15 बजे मै सर्वानंद मार्केट में सब्जी खरीद रही थी। इसी दौरान तीन लड़के एक मोटरसाइकिल पर आए और मेरे गले में पहनी सोने की चेन पीछे से तोड़ कर ले गए। इस मामले में थाना जवाहर नगर में प्रकरण संख्या 171/2025, धारा 304(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी की कार्यवाही

टीम ने लगातार निगरानी रखते हुए और फरार अभियुक्त के ठिकानों की पहचान कर, सादा वर्दी में निगरानी करते हुए, 3 माह से फरार अभियुक्त सोनू सिंह को गिरफ्तार किया। अभियुक्त पंजीबद्ध प्रकरण के बाद फरारी काट रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • सोनू सिंह, पुत्र प्रदीप सिंह, जाति राजपूत, उम्र 28 वर्ष, निवासी मकान नं 741, किशनपोल बाजार, छाजूलाल शाह की गली छोटी चौपड़, थाना कोतवाली, जयपुर।

पुलिस टीम

  • महेश चन्द्र गुर्जर, पु.नि., थानाधिकारी, थाना जवाहर नगर
  • रमेश चंद, हेड कानि नं-568, थाना जवाहर नगर
  • अशोक कुमार, कानि नं-9462, थाना जवाहर नगर

विशेष भूमिका

अशोक कुमार, कानि नं-9462 ने गिरफ्तारी में अहम योगदान निभाया।

अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड

क्र.सं. मु.नं. एवं दिनांक धारा थाना नतीजा
1 474/17, 10/19/2017 307 IPC खो नागोरियान 336/18, 30-11-18

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related