जयपुर पूर्व पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति सजग: 400 से अधिक जवानों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

मेट्रो मास हॉस्पिटल मानसरोवर के सहयोग से डीसीपी जयपुर पूर्व सभागार में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती कार्यक्रमों के तहत डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन की सिफारिशों की हुई अनुपालना

स्वस्थ जीवनशैली, खान-पान और नियमित जांच को लेकर विशेषज्ञों ने दिया परामर्श

गौरव कोचर 

जयपुर। पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए जयपुर आयुक्तालय के जिला जयपुर पूर्व की ओर से मंगलवार को एक विशेष निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर डीजीपी/आईजीपी पुलिस सम्मेलन-2024 की सिफारिश संख्या-12 की अनुपालना में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित दो वर्षीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत लगाया गया।

400 से अधिक पुलिसकर्मियों की हुई जांच

पुलिस उपायुक्त कार्यालय जयपुर पूर्व के सभागार में आयोजित इस शिविर में जयपुर आयुक्तालय की सीएसआर पार्टनर संस्थाओं और मेट्रो मास हॉस्पिटल मानसरोवर की विशेषज्ञ चिकित्सा टीम ने सेवाएं दीं। शिविर में जयपुर पूर्व जिले में पदस्थापित 400 से अधिक पुलिसकर्मियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक जांचें की गईं।

स्वास्थ्य परामर्श और जीवनशैली सुधार के सुझाव

चिकित्सकों की टीम ने पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर उन्हें उचित परामर्श और दवाएं सुझाईं। साथ ही तनावपूर्ण और व्यस्त ड्यूटी के बीच स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित खान-पान और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। गंभीर या निरंतर निगरानी की आवश्यकता वाले मामलों में आगे के उपचार के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

स्वस्थ पुलिस बल से ही प्रभावी पुलिसिंग संभव: डीसीपी

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व ने मेट्रो मास हॉस्पिटल की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 24 घंटे मुस्तैद रहने वाले पुलिस बल के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक है। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से जवानों की कार्यक्षमता और कर्तव्य निर्वहन की क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने बताया कि जयपुर पूर्व पुलिस द्वारा कार्मिकों के कल्याण और बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस तरह के शिविर निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

​आयोजन के दौरान पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, थानाधिकारी और संबंधित पुलिस टीम उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

सियासत के मंच पर बड़ा दावा: ‘बाबा-भागलपुर’ ने एनडीए के भविष्य को लेकर की सटीक भविष्यवाणी

भागलपुर/ लोकेंद्र सिंह शेखावत/बिहार: देश के कई राज्यों के...