जयपुर पुलिस ने 19 फरवरी 2024 की डकैती का खुलासा किया, तीन आरोपी गिरफ्तार
गौरव कोचर
जयपुर, 06 अक्टूबर 2025। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन आईपीएस ने बताया कि पुलिस थाना प्रताप नगर जयपुर पूर्व में दिनांक 19.02.2024 को दर्ज प्रकरण संख्या 108/2024 (धारा 323, 342, 365, 384, 385, 456 आईपीसी) में वांछित आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशाराम चौधरी के मार्गदर्शन और सहायक पुलिस आयुक्त सागांनेर विनोद शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी प्रतापनगर राजेन्द्र शर्मा की देखरेख में की गई।
पुलिस टीम: बाबू लाल (एचसी 593), दशरथ (एचसी 2173), शंकर (एफसी 7740), गणेश (एफसी 9958), प्रवीण (एफसी 12042), सभी थाना प्रताप नगर जयपुर पूर्व
घटना का विवरण:
दिनांक 17.02.2024 को लगभग 11:15 बजे, सैक्टर 08 प्रताप नगर जयपुर में चार लोगों ने देशराज पुत्र रूपचन्द मीणा, निवासी गांव अजनोही थाना सूरवाल, सवाईमाधोपुर के साथ मारपीट की और उनका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें जबरन एलीटो वाहन में डालकर फागी की ओर ले जाकर मारपीट की और मोबाइल से 31,000 रुपये पेटीएम करवा लिए।
परिवादी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। थाना प्रतापनगर की विशेष टीम ने मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपियों का पता लगाया। टीम सदस्य गणेश कानि की सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़कर थाना लाया गया।
गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी:
- राहुल जाट, पुत्र पप्पू लाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी देवगंज, थाना बरौनी, जिला टोंक
- आशाराम उर्फ आशू, पुत्र सूरजमल जाट, उम्र 31 वर्ष, निवासी प्रतापपुरा, थाना डिग्गी, जिला टोंक
- रामदयाल, पुत्र सकराम जाट, उम्र 25 वर्ष, निवासी गोपालपुरा, थाना डिग्गी, जिला टोंक
घटना में प्रयुक्त वाहन मारूति एल्टो (आरजे 01 सीबी 9618) आरोपी आशाराम के कब्जे से बरामद कर प्रकरण में जप्त किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण में अनुसंधान अभी भी जारी है।
आरोपियों का तरीका-वारदात:
पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी हैं और आपस में दोस्त हैं। उन्होंने अपने शौक और मौज-मस्ती के लिए यह वारदात अंजाम दी।
विशेष भूमिका:
इस कार्रवाई में गणेश कानि की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने में अहम योगदान दिया।