जयपुर पुलिस ने अपहरण और लूट की वारदात का किया पर्दाफाश — तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जयपुर पुलिस ने अपहरण और लूट की वारदात का किया पर्दाफाश — तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

सोशल मीडिया पर व्यापार का झांसा देकर युवक को बनाया शिकार, 51 हजार रुपये ऑनलाइन लूटे

गौरव कोचर •

जयपुर, 31 अक्टूबर 2025।
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा (IPS) ने बताया कि दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को परिवादी मुकेश कुमार वासवानी द्वारा पुलिस थाना ब्रह्मपुरी में रिपोर्ट दी गई थी कि 17 अक्टूबर को सुबह सोशल मीडिया पर एक अज्ञात युवक से बात हुई, जिसने बिजनेस प्लान बताकर मिलने को कहा। बाद में वह टेलीग्राम के माध्यम से बातचीत करने लगा और मिलने के बहाने परिवादी को बुलाया।

परिवादी जब मिलने गया, तो आरोपी ने उसे स्विफ्ट कार में बैठाया, कुछ दूरी पर उसके तीन साथी भी कार में बैठ गए। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे दिल्ली बाईपास रोड पर ले जाकर मोबाइल फोन छीन लिया, जिससे ऑनलाइन 51 हजार रुपये निकाल लिए। पैसे निकालने के बाद उसे वहीं फेंककर फरार हो गए।

पुलिस टीम की तत्पर कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त जयपुर शहर सचिन मितल (IPS) और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध मनीष अग्रवाल (IPS) ने मामले का त्वरित खुलासा करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम दुर्ग सिंह राजपुरोहित (RPS) के सुपरविजन में और सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर उत्तर भोपाल सिंह भाटी (RPS) के निर्देशन में थानाधिकारी ब्रह्मपुरी राजेश गौतम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

गठित पुलिस टीम

जगदीश नारायण (उप निरीक्षक), उमेशचंद (कांस्टेबल 4876), कानाराम (कांस्टेबल 9033), लालसिंह (कांस्टेबल 11689), रतिराम (कांस्टेबल 9200), प्रदीप (कांस्टेबल 9209), नफेसिंह (कांस्टेबल 6038), नन्छूराम (कांस्टेबल 9260, साइबर टीम)

टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिरी तंत्र का उपयोग कर अभियुक्तों की लोकेशन का पता लगाया और उन्हें दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार आरोपी

  1. रामकल्याण गुर्जर पुत्र मोतीलाल गुर्जर, उम्र 32 वर्ष, निवासी गांव मण्डालिया मैदा, थाना चाकसू, हाल सर्वे नं. 191, स्वर्ण जयंती पार्क के पीछे, किशनबाग, थाना भट्टा बस्ती, जयपुर
  2. रविन्द्र नाथ उर्फ रवि पुत्र महेश, उम्र 19 वर्ष, निवासी गांव खेडली अटकोली, थाना न्यू मंडी, तहसील हिण्डौन, जिला करौली
  3. प्रवेश सिंह गुर्जर पुत्र बहादुर सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोहरपाल की ढाणी बनकी, थाना न्यू मंडी, तहसील हिण्डौन, जिला करौली

एक आरोपी विकास मीणा अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

बरामदगी

टीम ने वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार नंबर RJ-60-CE-7990 को बरामद किया है। लूटे गए मोबाइल और रुपये की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

वारदात का तरीका

अनुसंधान में सामने आया कि मुख्य आरोपी रामकल्याण गुर्जर अपने साथियों रविकांत गुर्जर उर्फ रवि, प्रवेश गुर्जर, और विकास मीणा के साथ मिलकर महंगे शौक पूरे करने के लिए लूट की योजना बनाई।
इन्होंने सोशल मीडिया पर संपर्क कर व्यापार का झांसा दिया, पीड़ित को जलमहल बुलाया और बाद में कूकस, आमेर के पास साइट दिखाने के बहाने कार में बैठाकर अपहरण कर लिया।
आरोपियों ने पीड़ित के मोबाइल से बैंक खाते का पासवर्ड लेकर 51,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए और उसे दिल्ली हाईवे दौलतपुरा टोल के पास फेंककर भाग गए।

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

पुलिस उपायुक्त करण शर्मा ने कहा कि जयपुर पुलिस साइबर माध्यम से होने वाले अपराधों पर विशेष नजर रख रही है। सोशल मीडिया के जरिए झांसा देकर अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एथेंस में आईआईएएस शासन सूचकांक का अनावरण: 164 देशों के सुशासन का होगा वैश्विक आकलन

एथेंस/ गौरव कोचर/राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट...

राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों की ओर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री से महत्वपूर्ण भेंट

नई दिल्ली/ सुनील शर्मा/राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...