जयपुर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 80 लाख का विदेशी ‘ओर्गेनिक’ गांजा जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार
जयपुर | 18 फरवरी, 2026
| गौरव कोचर
जयपुर आयुक्तालय की C.S.T. (City Special Team) ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों और ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सांगानेर और प्रतापनगर थाना क्षेत्रों में संयुक्त कार्यवाही करते हुए करीब 80 लाख रुपये मूल्य का 910.01 ग्राम हाईड्रोफोनिक वीड (विदेशी ओर्गेनिक गांजा) बरामद किया है। इस मामले में तीन मुख्य तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
थाईलैंड से तस्करी और “OG” का कनेक्शन
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हाईड्रोफोनिक वीड (ओर्गेनिक) गांजे की मुख्य रूप से थाईलैंड (बैंकॉक) से तस्करी की जाती है। स्थानीय नशा बाजार और रईस तबकों के बीच इस विदेशी गांजे को “OG” के नाम से जाना जाता है, जिसकी कीमत सामान्य गांजे की तुलना में बेहद ज्यादा होती है।
कार्यवाही 1: सांगानेर में लग्जरी कार से तस्करी
C.S.T. को सूचना मिली थी कि सांगानेर इलाके में चीलगाड़ी रेस्टोरेंट के पास एक लग्जरी वाहन में तस्करी की जा रही है। टीम ने घेराबंदी कर XUV 400EV (RJ60 CE 7194) को रोका और तलाशी ली।
- बरामदगी: 541 ग्राम विदेशी गांजा और 1,55,000 रुपये की बेचान राशि।
- गिरफ्तार तस्कर: मौलिक अग्रवाल (23) निवासी वैशाली नगर और फोरमेन सैनी (26) निवासी टोंक।
- केस: थाना सांगानेर में NDPS एक्ट की धारा 8/20 (बी) IIA के तहत मामला दर्ज।
कार्यवाही 2: प्रतापनगर में जाल बिछाकर गिरफ्तारी
दूसरी कार्यवाही प्रतापनगर के कुंभा मार्ग से अजय मार्ग (सेक्टर 11) के पास की गई। यहाँ एक व्यक्ति द्वारा अवैध सप्लाई की सूचना पर टीम ने दबिश दी।
- बरामदगी: 369.01 ग्राम हाईड्रोफोनिक वीड और एक मोबाइल फोन।
- गिरफ्तार तस्कर: नितिन शर्मा (25) निवासी बांदीकुई, दौसा।
- केस: थाना प्रतापनगर में NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज।
नेतृत्व एवं पुलिस टीम
यह पूरी कार्यवाही पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के मार्गदर्शन, विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) राहुल प्रकाश के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त अपराध अभिजीत सिंह के सुपरविजन में संपन्न हुई।
कार्यवाही करने वाली टीम: C.S.T. आयुक्तालय जयपुर के साथ थाना सांगानेर एवं प्रतापनगर की संयुक्त टीम।
जयपुर पुलिस की अपील: नशे के विरुद्ध इस लड़ाई में आमजन पुलिस का सहयोग करें। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
