जयपुर पुलिस की बड़ी सफलता — वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 12 मोटरसाइकिलें बरामद

जयपुर पुलिस की बड़ी सफलता — वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 12 मोटरसाइकिलें बरामद

गौरव कोचर •

जयपुर, 18 अक्टूबर 2025।
जयपुर शहर में बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) आईपीएस संजीव नैन के निर्देशन में की गई विशेष कार्रवाई में मालपुरा गेट थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आसाराम चौधरी एवं सहायक पुलिस आयुक्त विनोद कुमार (सांगानेर, जयपुर पूर्व) के सुपरविजन में थानाधिकारी उदयभान यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों —
सिकन्दर उर्फ महान पुत्र गफुर खान निवासी जोला, थाना बरौनी (जिला टोंक) तथा
सारीक पुत्र ईसाक निवासी करीमपुरा बंजारों की ढाणी, हांडी कलां (जिला टोंक) — को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 चोरी की मोटरसाइकिलें, 35 मोटरसाइकिलों के चैसिस व 8 पर चोरी का सामान लगा हुआ वाहन बरामद किए।

पुछताछ में सामने आया कि सिकन्दर उर्फ महान एक मोटरसाइकिल मैकेनिक है जो सिवाड़ रोड, बरौनी चौराहा टोंक पर “नागौरी ऑटो सर्विस सेंटर” नाम से दुकान चलाता है। वह जयपुर से मोटरसाइकिलें चोरी कर उनके पार्ट्स निकालकर बेच देता था, जबकि उसका साथी सारीक चोरी की बाइकें लाकर उसे सप्लाई करता था। दोनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और पूर्व में भी विभिन्न थानों से जेल जा चुके हैं।

गिरफ्तार टीम:
श्री सुरजमल (हैडकानि. 510), श्री केदारमल (कानि. 4171), श्री योगराज (कानि. 9705), श्री हरकेश (कानि. 3489) — थाना मालपुरा गेट, जयपुर पूर्व।

विशेष भूमिका: श्री केदारमल (कानि. 4171) ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में अहम भूमिका निभाई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related