जयपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 8 साल से फरार ट्रक लूट का आरोपी इमरान गिरफ्तार

जयपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 8 साल से फरार ट्रक लूट का आरोपी इमरान गिरफ्तार

संपादक • गौरव कोचर 

जयपुर, 12 अक्टूबर। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2017 में दर्ज एक ट्रक लूट प्रकरण में फरार चल रहा शातिर आरोपी इमरान पुत्र जमालुदीन, निवासी गांव शिकारपुर, थाना तावडू, जिला नूंह (मेवात), हरियाणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामला 21 अप्रैल 2017 का है, जब परिवादी राजूलाल निवासी लूहारिया, जिला बूंदी अपने ट्रक (नंबर RJ 52 GA 2211) में प्लास्टिक दाना भरकर गुजरात से फरीदाबाद जा रहा था। जयपुर के मुरलीपुरा बाईपास पर कुछ बदमाशों ने उसके ट्रक को रोककर लूटपाट की, जिसमें ट्रक, नकद राशि, मोबाइल और दस्तावेज लूट लिए गए थे। बदमाशों ने परिवादी और उसके साथियों को लखेर के जंगल में कमरे में बंद कर दिया था।

मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पहले हो चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी इमरान घटना के बाद से फरार था। न्यायालय द्वारा आरोपी के खिलाफ धारा 299 सीआरपीसी के तहत स्थायी गिरफ़्तारी वारंट जारी किया गया था।

अभियुक्त की तलाश के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम आलोक सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त झोटवाड़ा सुरेन्द्र सिंह राणावत के सुपरविजन में थानाधिकारी मुरलीपुरा वीरेन्द्र कुरील के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपी का पता लगाया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा था और लगातार स्थान बदलता रहा। अंततः काइम ब्रांच नई दिल्ली से प्राप्त सूचना के आधार पर आर.के. पुरम, सेक्टर-8, नई दिल्ली से उसे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी में योगदान देने वाली टीम:
अभिषेक स्वामी (उ.नि.), सुभाष चंद (हेड कानि. 500), मुकेश कुमार (कानि. 11536), रविशंकर (कानि. 6554)

जयपुर पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था। अब आरोपी से प्रकरण में गहन पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related